सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उधमसिंहनगर पुलिस चोरी की 07 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्त किच्छा पुलिस ने किए गिरफ्तार

अरशद अली लोकल 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 



उत्तराखंड: दिनांक 8/12/21 को थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत मंगला राईस मिल किच्छा के सामने से एक मोटर साईकिल स्पैलण्डर प्लस रजि० नं0 UK06 AQ 4714 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। जिस पर थाना किच्छा पर वादी अनिल कुमार पुत्र नेमचन्द निवासी ग्राम बखपुर थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर की तहरीर पर FIR No 406/21 U/S 379 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देश, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सितारंगज व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। उ.नि. कैलाश नगर कोटी मय पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर रूद्रपुर तथा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया। दिनाक 15/12/21 को उ0नि0 कैलाश चंद्र मय हमराही कानि0 50 सन्तोष कुमार, कानि0 391 प्रदीप कुमार व कानि 1035 संजय जलाल कानि0 616 बृजमोहन व कानि0 597 रामेश्वर के पिपलिया चौराहे पर वाहन चैकिंग में कर रहे थे तो मुखवीर खास द्वारा सूचना दी कि दो व्यक्ति जिनके द्वारा चोरी की मोटर साइकिल मैं चोरी की मोटरसाइकिल का इंजन लेकर पुलभट्टा की ओर जाने वाले है दौराने चैकिंग दो व्यक्ति गऊघाट की तरफ से एक मोटर साइकिल पर आते हुए दिखाई दिये इनसे नाम पता पूछा तो नाम सुहेल पुत्र मुमताज हुसैन निवासी मोहल्ला किला कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी कुरैशी मोहल्ला किच्छा छोटी मस्जिद के पास थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर तथा दूसरे ने अपना नाम मौहम्मद आजम पुत्र मौहम्मद उमर निवासी पुलभट्टा थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर बताया जिस मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस का चैसिस MBLHA10EZAHH 39657 व इंजन न0 HA10EFAHH04986 है यह जिला बरेली से चोरी की है। इन दोनों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल का इंजन जिसका नंबर HA10AGHHMB0389 बरामद हुआ जो थाना किच्छा के एफ0 आई0 आर0 नंबर 406/2021 धारा 379 आईपीसी से संबंधित मोटरसाइकिल का इंजन नंबर है। इस इंजन वाली मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स चांद के घर में गऊघाट मे रखे हैं व तीन मोटरसाइकिल आजम को बेची हैं जो उसकी दुकान पुलभट्टा में रखी है चलकर आपको बरामद करा सकते है इस पर चाँद पुत्र मुस्ताक निवासी कुल्ला बस्ती गऊघाट थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर के यहाँ पहुँचे तो झोपड़ी के आंगन में एक मोटरसाइकिल का कटा हुआ चैसिस व दो टायर 03 कटे पार्ट्स पड़े हैं दो मोटरसाइकिल किनारे खड़ी है अभियुक्त सोहिल द्वारा बताया गया कि यही वह मोटरसाइकिले हैं जो मैंने चोरी करके चांद को बेची हैं मौके से कटा चेचिस नंबर MBLHAR088HHM51068 व अन्य दोनों मोटरसाइकिलो (1) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला जिसका चैसिस नंबर MBLHA10CGGHK20627 व इंजन नंबर HA10ERGHK25918 (2) मोटरसाइकल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला जिसका चैसिस नंबर MBLHA10EZBHK60449 व इंजन नंबर HA10EFBHK63185 रजिस्ट्रेशन नंबर UP1223703 बरामद हुई । अभियुक्त आजम द्वारा बताया गया कि तीन अन्य मोटरसाइकिल जो सुहेल ने जनपद बरेली से चोरी करके बेची है वह पुलभट्टा में मैंने अपनी दुकान के पीछे छुपा कर खड़ी की हैं आजम द्वारा (1) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला चेचिस नंबर MBLHA10CGGHB62273 इंजन नंबर HA10ERGHB32302 (2) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला चेचिस नंबर MBLHAR088H4B06049 व इंजन नंबर HAT0AGH4B06484 (3) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग बैंगनी काला चेचिस नंबर घिसा है इंजन नंबर HA10ERGHA57277 अपनी दुकान पुलभटटा से बरामद करायी गयी है। अभियोग मे धारा 411 IPC 41/102 CRPC की बढ़ोत्तरी की गयी तथा तीनो अभियुक्तो को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


अभियुक्त -

1. सुहेल पुत्र मुमताज हुसैन निवासी मोहल्ला किला कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी कुरैशी मोहल्ला किच्छा छोटी मस्जिद के पास थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर 

2. मौहम्मद आजम पुत्र मौहम्मद उमर निवासी पुलभट्टा थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर

3. चाँद पुत्र मुस्ताक निवासी कुल्ला बस्ती गऊघाट थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर 


बरामदगी -

इंजन का नंबर HA10AGHHMB0389, चेचिस नंबर MBLHAR088HHM51068, दो अदद टायर मोटरसाईकिल, अन्य मोटर साईकिल के पार्टस व एक कटर सम्बन्धित FIR NO 406/21 (थाना किच्छा)


(1) मो० सा० स्प्लेंडर प्लस का चैसिस न0 MBLHA10EZAHH39657 व इंजन न० HA10EFAHH04986

(2) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला जिसका चैसिस नंबर MBLHA 10CGGHK 20627 व इंजन नंबर WHA10ERGHK25918

(3) मोटरसाइकल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला जिसका चैसिस नंबर MBLHA10EZBHK60449 व इंजन नंबर HA10EFBHK63185 रजिस्ट्रेशन नंबर UP12 Z3703 (4) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला चेचिस नंबर MBLHA10CGGHB62273 इंजन नंबर HA10ERGHB32302 

(5) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे काला चेचिस नंबर MBLHARO88H4B06049  

(6) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग बैंगनी काला चेचिस नंबर घिसा है इंजन नंबर HA10ERGHA57277 है।


पुलिस टीम का विवरण


1. प्रभारी निरीक्षक किच्छा श्री अशोक कुमार सिंह 

2 चौकी प्रभारी कलकत्ता फार्म श्री कैलाश नगर कोटी

3. कानि 50 सन्तोष कुमार

4. कानि0 391 प्रदीप कुमार

5. कानि 1035 संजय जलाल

6. कानि0 616 बृजमोहन 

7. कानि0 597 रामेश्वर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...