सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेसियों ने मनाया 137वां स्थापना दिवस

गीतिका 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 



गुरूग्राम: कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करके बडी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को ए ओ ह्युम द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई। पार्टी का प्रमुख उद्देश्य देश का आजाद कराना, देश के अन्दर धर्म, वंश एवं प्रांत सम्बन्धी विवादों को खत्म कर राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। उसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री जैसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने कांग्रेस के झंडे तले देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के रहे, जिनके राज में सुई से लेकर जहाज तक देश में ही बनने लगे। हरित क्रांति को भी लाने वाले पं जी ही थे। 

हरियाणा कांग्रेस व्यापार सैल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज डावर ने बताया कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने बैंकों का राष्ट्रीय करण किया, जिससे देश की प्रगति को एक नई दिशा मिली। इसी तरह प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भी देश के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसी कडी को आगे बढाते हुए आदरणीय सोनिया गांधी जी व आदरणीय राहुल गांधी जी ने पार्टी को आगे बढाया। राहुल जी ने सदैव ही जनहित के कार्य किए हैं। राहुल जी किसान भाईयों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए। अब कोई भी किसान भाईयों की जमीन पर आंख उठाकर नही देख सकता। आने वाले समय में देश की बागडोर राहुल जी संभालेगें और इसी तरफ आगे भी जनता के हित में कार्य करेंगे। 

इस मौके पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ चेयरमैन पंकज डावर, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी, प्रदीप सिंह जैलदार, जगमोहन यादव सिकंदरपुर, हरपाल सिंह तंवर, ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष लाल सिंह यादव, राजेश यादव बादशाहपुर, वर्धन यादव बादशाहपुर, एडवोकेट अशोक टांक, कुलदीप कटारिया, मीनु शर्मा, अमित कोचर, भारत मदान, प्रवेश मानेसर, पी एल कटारिया, नरेश वशिष्ठ, मोहन सिंह, जितेंद्र बेरवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रशमी शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेश यादव, प्रदेश सचिव डा. रेखा यादव, रेखा शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...