सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हजारों समर्थकों के साथ आप के हुए विनोद नंबरदार

  • सांसद सुशील गुप्ता ने दिलाई सदस्यता
  • सुशील गुप्ता ने दिया बड़ा आश्वासन कहा अशोक तंवर और विनोद नंबरदार को जल्द मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी







गीतिका 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुड़गांव ।अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजसेवी विनोद नंबरदार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी की ओर से विनोद नंबरदार की जॉइनिंग के लिए शहर में एक भव्य रैली निकाली गई। 



यह रैली दिल्ली बॉर्डर से हजारों वाहनों के हुजूम के साथ शीतला माता मंदिर के नजदीक कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां आम आदमी पार्टी के सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता ने विनोद नंबरदार और उनके सभी समर्थकों को आम आदमी की टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल कराया।



 इस मौके पर सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि विनोद नंबरदार ने जिस तरह से आम आदमी पार्टी में एंट्री की है, इससे साफ है कि अब हरियाणा में भी बदलाव की आंधी चलनी शुरू हो गई है। हरियाणा में हर रोज हजारों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी से जुड़े डॉक्टर अशोक तंवर के पास राजनीति का कई सालों का अनुभव है। 



आज आम आदमी पार्टी से विनोद नंबरदार भी जुड़े हैं, इनके पास भी राजनैतिक अनुभव कई वर्षों का है। उन्होंने इस बात से खुशी जताई कि आम आदमी पार्टी में प्रदेश के सभी ईमानदार नेता और अनुभव प्राप्त नेता शामिल हो रहे हैं, जिससे महज कुछ ही महीनों में आम आदमी पार्टी हरियाणा में मजबूत हुई है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि डॉ अशोक तंवर और विनोद नंबरदार को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिससे कि हरियाणा में बदलाव की आंधी को और तेज किया जा सके। वही इस मौके पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए समाजसेवी विनोद नंबरदार ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी में जिस मान सम्मान के साथ उन्हें शामिल किया गया है उससे वह बहुत खुश है। भविष्य में पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारियां उन्हें दी जाएंगी उसे बखूबी निभाएंगे। विनोद नंबरदार ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी की कहीं कोई सुनवाई नहीं है, इसीलिए लोग अब दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी केजरीवाल मॉडल का सपना देख रहे हैं। हमारी पार्टी आम लोगों के सपने को साकार करना चाहती है, जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और आगामी होने वाले चुनाव के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की मजबूत सरकार बना कर ही दम लेंगे। 



इस मौके पर डॉक्टर अशोक तंवर के साथ महेंद्र चौधरी, महरौली विधायक नरेश, पूर्व चेयरमैन लखपत कटारिया, अधिवक्ताअभय जैन, अधिवक्ता अशोक वर्मा, मनजीत जैलदार, पंकज बेनीवाल, डॉक्टर सारिका वर्मा, अलका शर्मा, साक्षी बंसल, जावेद खान, मंजू भारद्वाज, मंजूषा कला, सुशीला कटारिया , धीरेंद्र डागर, धीरज यादव समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...