सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमेजन ट्रकिंग पार्टनर सुनिश्चित कर रहे हैं समय पर डिलीवरी




लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुडग़ांव ।जैसे-जैसे देश भर में लोग ऑनलाइन खरीदारी की तरफ और बढ़ रहें  हैं, अमेजऩ जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने नेटवर्क के सभी हिस्सों को मजबूत कर रही हैं। इस अवसर का लाभ उठाते हुए, कई बिजनेस करने वाले अमेजन के साथ अपने व्यवसाय का निर्माण करने और उसे बढ़ाने में कामयाब हुए हैं। खुर्शीद अहमद भट् अमेजऩ के लिए लेह स्थित थर्ड- पार्टी ट्रकिंग सेवा प्रदान करने व अमेजन से जुड़ कर अपने व्यवसाय बढ़ाने वालों में से एक है। 

लेह में निरंतर ई-कॉमर्स डिलीवरी को सक्षम करने के सपने को साकार करने के लिए, ईटीएन सर्विसेज के मैनेजिंग पार्टनर खुर्शीद ने 2020 में अटल टनल के माध्यम से मानेसर से लेह तक अमेजन के साथ मिल कर डिलीवरी पैकेज पहुंचाने में अमेजन की मदद करने की। देश में सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों में से एक होने के बावजूद, उन्होंने लेह के लोगों के लिए ई-कॉमर्स डिलीवरी को सक्षम करना और उन्हें देश के बाकी हिस्सों से जोडऩा जारी रखा। इसने उनको न केवल हिमालय की गोद में समय पर डिलीवरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में हिम्मत दी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के अवसर भी पैदा किए।

अमेजऩ इंडिया के मिडिल माइल ऑपरेशंस के निदेशक वेंकटेश तिवारी ने कहा कि थर्ड-पार्टी ट्रकिंग सर्विस प्रोवाइडर हमारे संचालन की रीढ़ हैं, जो फुलफिलमेंट सेंटर्स और लास्ट माइल के बीच परिवहन की गति को बढ़ाने की हमारी क्षमता को शक्ति प्रदान करते हैं। देश भर में छोटे व्यवसायों का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप हमने ट्रकिंग भागीदारों के साथ काम किया है और उनके लिए सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक सीखने, वित्तीय लचीलापन हासिल करने और मार्ग ज्ञान प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम तैयार किए हैं। हम मानते हैं कि एक आत्मानिर्भर भारत का विचार इन उद्यमी व्यवसायों द्वारा संचालित है और हमें उन्हें सशक्त बनाने पर गर्व है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।