सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्पर्श गंगा प्रहरियों ने किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत

 


शिवम गोयल

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया

हरिद्वार।स्पर्श गंगा द्वारा  राज्य अतिथि गृह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में व स्पर्श  के प्रणेता रमेश पोखरियाल निशंक के सानिध्य में गंगा प्रहरी ने  किया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास व पंचायती राज भारत सरकार का स्वागत किया गया  योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह ने कहा कि गंगा विश्व धरोहर है गंगा हम सबकी आस्था का केंद्र भी है जिसमें लाखों  करोड़ो श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और हम सब की कहीं ना कहीं नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सबको गंगा को स्वच्छ व सुंदर रखना चाहिए और इसी क्रम में उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा प्रहरीयों द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान सराहनीय वास्तव में इन अभियानों की धरातल पटल पर अति आवश्यकता है जिसमें मां गंगा के प्रति अपने पर्यावरण के प्रति व हिमनद प्राधिकरण के प्रति सचेत रहने की हम सभी को आवश्यकता है गिरिराज जी ने कहा कि डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने स्पर्श गंगा अभियान चलाकर गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए व्यापक जन स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया दुनिया में गंगा के प्रति एक आस्था और निष्ठा देखने के लिए मिलती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गंगा की निर्मलता एव आविरलता  के लिए नमामि गंगे और स्पर्श गंगा सराहनीय कार्य कर रहे हैं सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान निरंतर चलता रहेगा। उत्तराखण्ड से गंगा को स्वच्छता व अविरलता के साथ आगे भेजेंगे। गंगा हमारी मां व जीवन रेखा है। स्पर्श गंगा अभियान 20 से अधिक देशों में चलाया जा रहा है। स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय समन्वयक रीता चमोली ने केदारनाथ बाबा का स्मृति चिन्ह केंद्रीय मंत्री जी को भेंट किया कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अमन सिखोला व करण पंडित ने संयुक्त रूप से किया  इस अवसर पर ऋषिकेश से जॉनी लांबा , सरोज ढीमरी, नेहा नेगी , रुड़की से प्रतिभा चौहान , योगेश शर्मा हरिद्वार से मन्नू रावत, डा जयपाल सिंह चौहान, अनिल अरोरा, कमला जोशी , इंदु गिरी , मनन वर्मा, अरुण पाठक, अमिता कालरा ,पूनम चौहान, आमरीन, अंशु, रेखा शर्मा, संतोष सैनी , विमला डोंढियाल , शर्मिला बगवाड़ी, ममता अग्रवाल , मोनिका यादव  हरिपुर कला  मनोज जकमोला व राजेश लखेड़ा के साथ  आए सैकड़ों स्पर्श गंगा प्रहरियों ने केन्द्रीय मंत्री जी का स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।