सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सदर कोतवाली क्षेत्र के आगहजी पुरम में नव विवाहिता ने दहेज से परेशान होकर मायके में लगाई फांसी








कमल मिश्रा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

लखीमपुर। दरअसल मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आगहजी पुरम का है, जहां करीब 29 वर्षीय पारुल साहू नाम की नवविवाहिता ने ससुराल की तरफ से दहेज की मांग से परेशान होकर अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक नवविवाहिता पारुल साहू के शव को आज 14 जून को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक नवविवाहिता पारुल साहू के भाई मयंक साहू ने बताया कि उसकी बहन पारुल साहू पुत्री मदन लाल साहू की शादी 6 फरवरी 2022 को चंदन अवस्थी उर्फ अभय अवस्थी निवासी बहादुर नगर से हुई थी, शादी के समय पारुल साहू के पिता ने 13 लाख रुपए नगद और करीब ₹2 लाख के जेवर दहेज में दिए थे, शादी के करीब 1 महीने के बाद ससुराल पक्ष के लोग पारुल साहू को और दहेज लाने को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे, जिसको लेकर मायके और ससुराल पक्ष के साथ दो बार विवाद भी हुआ, वही मृतक नवविवाहिता पारुल साहू सरकारी टीचर भी थी जो सहायक अध्यापिका के पद पर जिला बहराइच के मिहीपुरवा में कार्यरत थी, जहां मृतक नवविवाहिता पारुल साहू के भाई मयंक साहू ने बताया कि उसकी बहन का एटीएम भी उसके पति चंदन अवस्थी ने अपने पास रख लिया था और उसी से पैसा निकाला करता था, जहां बीती 13 जून को ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर पारुल साहू अपने मायके आगहजी पुरम वापस आ गई, घर आने के बाद पारुल साहू और उसके पति चंदन अवस्थी का फोन पर काफी देर तक विवाद भी होता रहा, जिसके बाद दहेज की मांग को लेकर हो रहे विवाद से तंग आकर पारुल साहू ने बीती शाम करीब 5:00 बजे अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक नवविवाहिता पारुल साहू के भाई ने बताया कि उसकी बहन की मौत के तुरंत बाद उसके पति चंदन अवस्थी ने उसकी बहन के अकाउंट से ₹40 हज़ार निकाल लिया, वहीं मृतक नवविवाहिता पारुल साहू के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, मामले की तहरीर मायके पक्ष ने सदर कोतवाली में दे दी है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।