सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15 दिनों से पीने का पानी नहीं... संदीप सांख्यान

 


  • 15 दिन बाद आए गदले पानी से गंभीर बीमारियों को निमंत्रण... संदीप सांख्यान




विजयराज उपाध्याय,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



 बिलासपुर: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने आज जल शक्ति विभाग बिलासपुर की कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा है कि जल शक्ति विभाग का पीने के पानी की योजनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है, बिलासपुर के बहुत से इलाको में पीने का पानी पिछले 15 दिनों से नहीं है रहा है। जो जलआ भी रहा इतना मटमैला और गंदला है कि उसको पीना तो दूर, कपड़े भी नहीं धोए जा सकते हैं और यह गंभीर बीमारियों को भी सीधा-सीधा निमंत्रण है। वर्तमान समय मे जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली सुचारू नहीं है और संदेहास्पद भी है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद बिलासपुर के क्षेत्र और जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, नौणी के गाँव मानवा, खनसरा, रामपुर तवाड़ी, मंडी- भराड़ी, ग्राम पंचायत सिहड़ा, बंदला, बिनोला में पेज जल की व्यवस्था चरमरा चुकी है। पिछले माह 18 जून से बरसात की शुरुआत हुई थी और बरसात हर वर्ष आती है जो क्यों नहीं जल शक्ति विभाग ऐसी सुचारू योजनाओं को अमलीजामा पहना देता है कि बरसात से पहले पानी के टैंकों की सफाई, पानी की नालियों की ठीक से देखभाल की जाए।

इस प्रेस नोट के माध्यम से आज जो जल ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा में आया है उसकी तस्वीर भी आपके साथ साझा कर रहा हूँ। उन्होंने प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि स्वच्छ पेय जल मनुष्य की अति बुनियादी जरूरत है, यदि यह इस तरह का गंदला पानी नल में आता है तो तो जबाबदेही विभाग के अधिकारियों की बनती है और सरकार की बनती है। जबकि प्रदेश से सरकार की जल नीति के अनुसार प्रदेश जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना से प्रत्येक परिवार को नल के माध्यम से 55 लीटर प्रति व्यक्ति के मान से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जाएगा। लेकिन सच्चाई जनता के सामने है, किस तरह का गंदला जल प्रदेश का जल शक्ति विभाग लोंगो को पिलाने के लिए मजबूर कर रहा है। जबकि सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के 24 खंडों, 2331 ग्राम पंचायतों और 14,661 गांवों को जल जीवन मिशन के तहत अब तक पूरी तरह से कवर किया जा चुका है। राज्य में पिछले अढ़ाई वर्षो के दौरान 8.44 लाख घरों को नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं, जल जीवन मिशन के माध्यम से अब तक 4418.37 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिसमे से भारत सरकार की ओर से राज्य को अब तक 1,028.43 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सहित कुल 4418.37 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और इस पूरी योजना का कच्चा चिट्ठा खोलती हुई ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के पीने के पानी की यह तस्वीर आज आमजन के सामने है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...