पंकज गोल्डी,
लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,
बद्दी: बीबीएन विकासार्थ विद्यार्थी एवम सुनील उपाध्याय एडुकेशनल ट्रस्ट द्वारा प्रदेश में चलाए गए पौधरोपण महाअभियान के तहत मंगलवार को नालागढ़ सरकारी कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के 53 कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के 471 पौधे लगाए। कार्यक्रम में मुख्यतिथि इंदु वैध विशेष रुप से उपस्थित हुई और जिला सोलन सगठन मंत्री बलबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। इंदु वैध ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश मे इस दौरान एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें विद्यार्थी परिषद के हर कार्यकर्ता को अहम भूमिका निभानी होगी। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र सगठन है। और राष्ट्र हित के कार्यो में सबसे आगे रहा है। विद्यार्थियों के विकास के लिए अनेको कार्य किये है। और पर्यावरण को बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिसके चलते यह संकल्प विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश मे लिया है।सगठन मंत्री बलबीर सिंह ने भी छात्रों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।हम सभी को अब जागरूक होने का वक्त आ गया है। हम सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनायें। इस अवसर पर शेखर, गगन, तुषार , विशाल , सचिन, वीरेंद्र , महक प्रीत, वंदना, प्रिया अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन बीबीएन राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्यतिथि के साथ विद्यार्थी परिषद के छात्र। (गोल्डी)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें