सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रम मंत्री ने नवीन गोयल के आग्रह पर गुरुग्राम में श्रमिक कैंटीन बनाने के दिए आदेश

 


  • श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने सर्वे के दिए आदेश

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, 



गुरुग्राम: गुरुग्राम के उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए लेबर कैंटीन बनवाने के लिए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों को सार्थक करते हुए शुक्रवार को हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने गुरुग्राम में लेेबर कैंटीन बनाने के लिए अधिकारियों को सर्वे करके कैंटीन बनाने के आदेश दिए।

शुक्रवार को यहां एनआईआरसी की गुरुग्राम ब्रांच द्वारा सीए विद्यार्थियों के लिए नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसी कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने भी शिरकत की। समारोह में उन्होंने पर्यावरण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए आग्रह किया। श्रम मंत्री के समक्ष उन्होंने गुरुग्राम के उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए कैंटीन बनवाने समेत तीन मांगों को रखा। श्री गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में अलग से लेबर कालोनी बनाई जाए। औद्योगिक क्षेत्रों लेबर कैंटीन बनाई जाए और श्रमिकों के लिए हर रोज अलग-अलग जगह पर मेडिकल कैंप लगाए जाएं। उद्योग विहार, कादीपुर, बहरामपुर, पेस सिटी और दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्रों का जिक्र करते हुए श्री गोयल ने कहा कि इन स्थानों पर श्रमिक कैंटीन बनाई जा सकती है। मौके पर ही श्रम मंत्री अनूप धानक ने अधिकारियों को आदेश देकर सर्वे करके जल्द ही इस काम को पूरा करने की बात कही। बाकी दो मांगों पर भी उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया।



नवीन गोयल ने बताया कि लेबर को उनके कार्यस्थल के नजदीक कैंटीन की सुविधा मिले, इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं। अब मंत्री जी ने इस पर मुहर लगा दी है। जल्द ही यह कैंटीन बनकर तैयार हो जाएगी, जिसका लाभ लाखों श्रमिकों को मिलेगा। श्री गोयल ने इस कार्य के लिए श्रम मंत्री अनूप धानक का आभार जताते हुए कहा कि श्रमिकों के कल्याण की दिशा में उनके मंत्रीकाल में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। संगठित हो या असंगठित श्रमिक, सरकार सभी श्रमिकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। गुरुग्राम में दोनों क्षेत्रों में लाखों की संख्या में श्रमिक काम करते हैं। गुरुग्राम जिले में अत्यधिक लेबर निर्माण क्षेत्र में काम करती है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पहले ही कैंटीन की सुविधा दी जा रही है।  इस अवसर पर रामकरण काला विधायक, अनंतराम तंवर, ऋषिराज राणा, एसोसिएशन के प्रधान मोहित सिंंगल, प्रमोद जैन, नवीन गर्ग, पूजा, नितिन कटारिया, पार्षद कृष्ण गाड़ोली, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...