सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेस क्लब रिहंदनगर (बीजपुर) में बैठक की गई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुआ।

 

प्रदीप कुमार जायसवाल,

लोकल न्यूज आँफ इंडिया,



बीजपुर/सोनभद्र: सोमवार की रात्रि में प्रेस क्लब रिहंद( बीजपुर) की एक बैठक क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार सोनी के पुनर्वास प्रथम स्थित आवास पर क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल के नेतृत्व व संरक्षक द्वय डी एस त्रिपाठी व राम बली मिश्रा के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न की गई।  बैठक में उपस्थित क्लब के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के पदाधिकारी व सदस्यों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त करते हुए एक तरफ जहाँ समाजहित में खबरों को छापने, दिखाने व चलाने के लिए एकजूट होकर सहमति बनाई वहीँ दूसरी तरफ  पत्रकारिता के नाम पर कथित व कुछ फर्जी पत्रकारों द्वारा लोगों को ब्लैक मेल करने को लेकर भी चिंता व्यक्त किया। पत्रकारों ने कहा कि ऐसे लोगों द्वारा पत्रकारिता को कलंकित किया जा रहा है। यदि इस तरह की बात किसी  द्वारा कहीं भी सुनी गई तो प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर) एकजूट होकर ऐसे अराजक तत्वों पर कार्रवाई कराने के लिए बाध्य हो जाएगा।  क्लब द्वारा सावन माह के दौरान किए जाने वाले समाजहित के कुछ कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही साथ क्षेत्र में चल रहे कुछ गोरखधंधों पर भी नकेल कसने के लिए भी योजना बनाई गई।

बैठक में मुख्यरूप से क्लब के महासचिव रविन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष संदीप राय, आय व्यय निरीक्षक बिजेंद्र कुमार उर्फ बग्गा सिंह, सूचना मंत्री प्रिंस श्रीवास्तव व प्रवीण कुमार,   उपाध्यक्ष      मुकेश कुमार अग्रवाल, विशाल गुप्ता व अशफाक कुरेशी,  मंत्री चंदन श्रीवास्तव व मंसूर आलम, संगठन मंत्री जयचंद  व प्रदीप जायसवाल, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार आदि के साथ-साथ अखिलेश जायसवाल व अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।