सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व विधायक विजय मिश्र का एक लाख का इनामी बेटा विष्णु मिश्र पुणे से गिरफ्तार

 


इंद्रेश कुमार त्रिपाठी 

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

 प्रयागराज ।पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने रविवार को देर शाम पुणे के पुलिस स्टेशन हडपसर में गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले ही अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसकी पुष्टि विजय मिश्र की अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय ने भी की है।विजय मिश्र की पुत्री रीमा पांडे ने रविवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। उसमें उन्होंने अपने भाई विष्णु मिश्र की जान को खतरा बताया। कहा कि उनके भाई विष्णु मिश्र को रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुणे में एसटीएफ वाराणसी ने गिरफ्तार कर लिया है। भाई की जान को खतरा है, क्योंकि यूपी पुलिस एवं एसटीएफ उनका एनकाउंटर कर सकती है। रीमा ने कोई गैर कानूनी सामग्री पुलिस द्वारा दिखाए जाने की भी आशंका जताई है। उन्होंने सीएम से मांग की कि विष्णु मिश्र को सही सलामत यूपी लाया जाए।वहीं एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड एक अधिकारी ने भी बताया कि पुणे से विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी की गई है। उनसे पूछताछ की गई है। न्यायिक रिमांड पर लेकर सोमवार को एसटीएफ की टीम रवाना होगी। 

बता दें कि विष्णु मिश्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएम की टीम उसकी खोजबीन में जुटी थी। एक दिन पहले ही उसके ऊपर 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये इनाम किया गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी खोजबीन में लगी थीं।पिछले वर्ष अल्लापुर स्थित विजय मिश्र के बंगले को भी पीडीए के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया था। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के खपटिहां गांव के मूल निवासी विजय मिश्र ज्ञानपुर से लगातार चार बार विधायक रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह न सिर्फ पराजित हुए बल्कि तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।