सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिजय कुमार पटेल अध्यक्ष व रविन्द्र कुमार पाण्डेय बनाए गए महामंत्री प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर) के।

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया, 



बीजपुर/सोनभद्र: 18 जुलाई। सोमवार को अपराह्न बीजपुर के सम्मानित व युवा पत्रकारों की एक बैठक  वरिष्ठ व सम्मानित पत्रकार डी एस त्रिपाठी व रामबली मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न की गई। जिसमें बीजपुर क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट व सोसल मीडिया के कुल 20 पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त किया। तथा समाजसेवी पत्रकार चंद्रमणि शुक्ला के आकस्मिक मौत को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय छति बताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। 

 अगली कड़ी में प्रेस क्लब रिहंद(बीजपुर) के पदाधिकारियों का चयन 2022-23 के लिए किया गया। 21 सदस्यों वाली कमेटी में डी एस त्रिपाठी  व राम बली मिश्रा को सर्वसम्मति से इस कमेटी का संरक्षक बनाया गया। साथ ही साथ युवा पत्रकार विजय कुमार पटेल को कमेटी का अध्यक्ष व रविन्द्र कुमार पाण्डेय को महामंत्री चयनित किया गया। अन्य पदाधिकारियों में  विजय कुमार सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  मुकेश कुमार अग्रवाल, विशाल गुप्ता  व अशफाक कुरेशी को  उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।  संदीप राय को कोषाध्यक्ष,  जयचंद प्रसाद एवं प्रदीप  जायसवाल को संगठन मंत्री का गुरुतर भार सौपा गया। चन्दन श्रीवस्तव व मंसूर आलम  को मंत्री के अलावा प्रिंस शीवास्तव व प्रवीण कुमार को सूचना मंत्री की जिम्मेवारी दी गई। नीरज कुमार को कार्यालय मंत्री बनाया गया।  आय व्यय निरीक्षक बिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बग्गा सिंह को बनाया गया।सक्रिय सदस्यों में अखिलेश कुमार जायसवाल आदि के नाम शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।