सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की 33वीं शाखा का विधिवत लोकार्पण



विवेक अग्रवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

ऊना ।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री हिमाचल प्रदेश डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने में वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह उदगार डॉ. सैजल ने आज यहां कसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुलतानपुर के खलोगड़ा में जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की 33वीं शाखा का विधिवत लोकार्पण करने के पश्चात व्यक्त किए।

डॉ. सैजल ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पहुंचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। बैंक के अधिकारियों से आग्रह किया कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इन योजनाओं का लाभ मिल सकें।



स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बैंकर्स को कृषि व्यवसाय से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ करने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सके। बैंक के अधिकारियों को विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा के.सी.सी. मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोग लाभान्वित हो सके।

इससे पहले जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश कुमार भरतीया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभागीय जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक ने सन् 1924 से अपने 98 साल की शानदार यात्रा पूर्ण करते हुए लगभग 2,50,000 ग्राहकों को अपने साथ जोड़कर अपना लगभग 1800 करोड रुपये का कारोबार पूर्ण कर लिया है। वर्तमान समय में बैंक में कुल जमा राशि 1280 करोड़ रुपए है तथा ऋण 550 करोड़ रुपए का है। बैंक की अपनी जेमुद्रा ऐप है जिसके माध्यम से बैंक अपने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, दुग्ध सुधार सभा समिति सोलन के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, खंड विकास समिति धर्मपुर के अध्यक्ष भीम सिंह, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक लाजपत किशोर, खंड विकास समिति धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एल.आर. वर्मा, उपाध्यक्ष जोगेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक यशपाल ठाकुर, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता रविकांत शर्मा सहित बैंकों के प्रबंधक तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...