सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय समागम जोधपुर में होगा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे समापन संबोधन और भूपेंद्र यादव करेंगे उद्घाटन- डॉ०के० लक्ष्मण



लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

जोधपुर।भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ० के० लक्ष्मण की अध्यक्षता में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 8 से 10 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित की गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के इस राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के 9 सितंबर को होने वाले उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव होंगे, वही 10 सितंबर को समापन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी मौजूद रहेंगे। 8 सितंबर को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी और वहां आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। समापन सत्र के बाद अमित शाह जी जोधपुर में एक विशाल बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करने वाले हैं। 


भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ० के० लक्ष्मण ने बताया कि 2015 में गठन के बाद से ओबीसी मोर्चा ने अपने 7 सालों की विकास यात्रा में बहुत प्रगति की है और आज देश के 818 संगठन जिलों के 12705 मंडलों तक अपनी पहुंच स्थापित किए है। जोधपुर की कार्यसमिति ओबीसी मोर्चा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी राज्यों में ओबीसी मोर्चा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्रीय मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह जी, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा और राजस्थान भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी श्री अरुण सिंह जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश अली, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित देशभर के सवा सौ राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इन प्रतिनिधियों में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और राज्य के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाग लेने जा रहे हैं। इस कार्यसमिति के दौरान 3 दिनों में 9 सत्रों को पार्टी के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा और राजस्थान की राजनीतिक परिस्थिति पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से एक वक्तव्य भी जारी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।