सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चोपन में मोबाईल टार्च के सहारे किया गया डिलीवरी,लापरवाही क्षम्य नही

सरकार की छवि धूमिल करने वालो की सावित्री देवी ने डीएम, सीएमओ से की शिकायत


त्रिरत्न शुक्लेश 

सोनभद्र।प्रदेश की योगी सरकार जहा एक तरफ स्वास्थ सुविधा को बेहतर करने में लगी है उप मुख्यमंत्री लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर कार्यवाही कर रहे है,


वही दूसरी तरफ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चोपन जो विकास खण्ड चोपन अंतर्गत लगभग 50 ज्यादा गांवों को कवर करता है लेकिन इसकी स्थिति बेपटरी बनी हुई है 


अस्पताल में शौचालय की साफ सफाई की स्थिति नदारत है।दिनांक 08/09/2022 को रात लगभग 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चोपन में एक महिला की डिलीवरी होना जो दर्द से कराह रही थी


अस्पताल में डिलीवरी वार्ड पूरे तरीके से अंधेरे में था उसके बाद अस्पताल मौजूद जिम्मेदार द्वारा किसी तरह मोबाईल के टार्च के भरोसे महिला की डिलीवरी कराया गया।


अंधेरे में डिलीवरी कराना बहुत बड़ा रिस्की है।बात तो यह है की यह हाल एक दिन का नहीं प्रतिदिन का है घंटो से कमरे में लाईट भी नही थी सोलर भी महीनों से खराब पड़ा है जरनेटर भी बंद था।



 संज्ञान में आने के बाद लगभग 1 घंटे बाद विभाग के लोगों के द्वारा जनरेटर चालू करवा दिया गया।बिजली के अभाव में रूटीन होने वाले टीकाकरण की दवा जो कोल्ड चेन ने रखा जाता है उसको भी बिजली की वजह से दिक्कत होता होगा खराब होने का खतरा भी रहता है।साथ ही अस्पताल में पानी की सुचारू रूप से कोई व्यवस्था नहीं है जो कोई पी सके।इस तरह की लापरवाही से प्रदेश की योगी सरकार व जिला प्रशासन की छवि धूमिल हो रही हैं स्वास्थ विभाग सरकार की बदनामी कराने में लगा हैं।महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने साक्ष्य विडियो के साथ जिलाधिकारी सोनभद्र,अपर जिलाधिकारी सोनभद्र,मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र को शिकायत किया की जल्द से जल्द उक्त प्रकरण की जांच कराते हुए कार्यवाही व बिजली की स्थिति को देखते हुए सोलर व्यवस्था सही करवाने व जनरेटर को संचालित हेतु संबधित अधिकारी को निर्देशित करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।