सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला में 1625 पोलिंग बूथ होंगे स्थापित: डीसी




 मतदाताओं की कुल संख्या 13 लाख 28 हजार 516
स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

गौरव सूद
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

धर्मशाला।  विधानसभा चुनाव-2022 में जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1625 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।  जिसमें 291 अतिसंवेदनशील तथा 158 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं।यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में कहीं। उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 1328516 है।  जिसमें पुरूष मतदाता छह लाख 78 हजार 28, महिला मतदाता छह लाख 50 हजार 488 मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 34926 है,  जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 10692 है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 35,575 है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के सिद्वबाड़ी पोलिंग स्टेशन में सबसे अधिक 1475 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2022 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं, जिसमें काूनन व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा तथा एसपी नुरपुर, स्वीप के लिए एडीसी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में विभिन्न स्तरों पर जांच के लिए 90 के करीब उड़नदस्ते तथा स्टैटिक सर्विलेंस टीमें गठित की गई हैं।  उपायुक्त ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की उचित व्यवस्था की गई है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए ई-कैच कांगड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रैकिंग चुनाव ऐप तैयार किया गया है। व्यय निगरानी को सरल बनाने तथा प्रत्याशियों के व्यय की प्रत्येक दिन की आनलाइन रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि व्यय निगरानी टीमों को ई-कैच ऐप के प्रयोग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि निर्वाचन के दौरान व्यय की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा। उन्होंने कहा कि सी विजिल ऐप से प्राप्त शिकायतों का सौ मिनट में निवारण भी सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर एडीसी गंधर्वा राठौढ़, एडीएम रोहित राठौर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।