सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पौने पांच सालों में मंत्री मार्कंडेय को नहीं दिखी लाहुल स्पीति की प्यास-संजय कटोच

कांग्रेस महासचिव बोले, चुनाव नजदीक आते ही हवा में किए जा रहे करोड़ों रुपयों के शिलान्यास


कांग्रेस नेता ने स्थानीय भाजपा के मंत्री पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के जड़े आरोप



राजेंद्र कुमार 

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया 

केलांग।लाहुल स्पीति के विधायक एवं जयराम सरकार में मंत्री डा० रामलाल मार्कंडेय को पौने पांच साल में लाहुल स्पीति में ग्रामीणों की पानी की दिक्कत नजर नहीं आई, लेकिन विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही वे अब घाटी के लोगों को गुमराह करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपयों की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजनाओं का जहां शिलान्यास कर रहे है, वहीं क्षेत्र के लोगों की मजबूरी का भी फायदा उठा रहे हैं। यह बात रविवार को लाहुल स्पीति कांग्रेस के महासचिव संजय कटोच ने मीडिया को जारी अपने बयान में कही है। उन्होंने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि बिना बजट के ही मंत्री द्वारा अधिकतर योजनाओं का हवा में ही शिलान्यास कर दिया गया है, जो सरासर लाहुल स्पीति के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। संजय कटोच ने कहा है कि लाहुल स्पीति में विधान सभा चुनाव से ठिक पहले मंत्री डा० रामलाल मार्कंडेय द्वारा हर क्षेत्र में उद्‌घाटन व शिलान्यास पट्टिकाओं को तो धड़ाधड़ लगाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में लाहुल स्पीति का विकास पिछले पांच सालों में नाममात्र का हुआ है। संजय कटोच ने स्थानीय भाजपा विधायक एवं जय राम सरकार में बतौर मंत्री कार्य कर रहे राम लाल मार्कंडेय पर निशाना साधते हुए कहा है कि आईटी मंत्री होने के बाद भी लाहुल स्पीति में दूरसंचार व्यवस्थाओं की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है, वहीं उदयपुर से मयाढ़ , उदयपुर से तिंदी सड़क लाहुल स्पीति के विकास की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा है कि घाटी के लोगों व कर्मचारियों, अधिकारियों को डरा धमका कर राजनीति चमकाने वाले भाजपा के नेता इस बात का ध्यान रखें कि इस बार घाटी कि जनता डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा है कि लोगों ने यह मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है और कांग्रेस को प्रदेश में लाना है। संजय कटोच ने कहा है कि मंत्री डा० रामलाल मार्कंडेय आए दिन लाहुल स्पीति के विकास को लेकर बडे बडे दावे तो कर रहे हैं, लेकिन वो विकास घाटी के किस क्षेत्र में किया है वो दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने मंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि टूरिज्म के नाम पर घाटी के लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाने वाले भाजपा विधायक एवं मंत्री मार्कंडेय से वे पुछना चाहते हैं कि लाहुल स्पीति का वो मास्टर प्लान कहां गया जो मंत्री जी ने टूरिज्म के लिए बनाया था। उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय ने टूरिज्म के नाम पर तो लोगों के साथ झूठ बोला ही साथ ही युवाओं को रोजगार दिलाने में भी मंत्री महोदय असफल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि घाटी की जनता की पता है कि विंटर सीजन में सैलानियों को सिस्सू से आगे नहीं भेजा जाता है, जबकि वे मंत्री जी को बताना चाहते हैं कि सर्दियों में सिस्सू से आगे लोग रहते हैं और इन लोगों ने भी पर्यटन गतिविधियों से अपना घर चलाना होता है, लेकिन मंत्री को ये दिखाई नहीं देता है। संजय कटोच ने कहा है कि कुल मिलाकर लाहुल स्पीति में मंत्री डा० रामलाल मार्कंडेय का टूरिज्म का मास्टर प्लान पौने पांच साल में लांच ही नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो लाहुल स्पीति के अधिकतर स्कूल पिछले पांच सालों से जहां शिक्षकों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य केंद्रों की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। लाहुल स्पीति में डाक्टरों सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को देख ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाहुल स्पीति का विकास किस रफ्तार से हो रहा है। उन्होंने कहा कि आजतक लाहुल में सब्जी मंडी मंत्री डा० रामलाल मार्कंडेय खोल नहीं पाए हैं, वहीं कांग्रेस सरकार में किए गए विकास कार्यों को भी अब मंत्री महोदय अपना बताने में लगे हुए हैं। संजय कटोच ने दो टूक शब्दों में कहा है कि मंत्री महोदय सत्ता में बने रहने के लिए लाहुल स्पीति की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना छोड़ दें। घाटी के लोगों ने निर्णय कर लिया है कि अगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लाहुल स्पीति से जीता क्षेत्र का विकास करवाना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।