सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गूंज उठा तराना..रंग लाई मेहनत..चल गया जादू..

"बदलाव के जबरदस्त उपक्रम के बीच स्वर्णिम संभावनाओं के शिखर पर फिर पहुंचा"उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर"



साधना द्विवेदी 

लोकल न्यूज़ आफ इन्डिया

म्योरपुर,सोनभद्र।आज का दिन बेसिक शिक्षा विभाग म्योरपुर के लिए सिर्फ ऐतिहासिक ही नहीं वरन् गौरवपूर्ण भी रहा, जहां एक तरफ सिद्धांत,त्याग,समर्पण,व भब्य कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ व्यापक रणनीति से समृद्ध,मजबूत व विकसित तन्त्र निर्माण में माहिर,बेसिक शिक्षा विभाग म्योरपुर की मूलभूत व्यवस्था व मानिटरिंग से चमत्कारिक कायाकल्प की लगातार अलख जगाने में समर्पित युवा, ऊर्जावान खंड शिक्षा अधिकारी देवमणि पांडेय तो दूसरी तरफ विलक्षण प्रतिभा के धनी परंपरा,प्रतिष्ठा व अनुशासन के साथ-साथ शिक्षक समाज से सामंजस्यपूर्ण निरंतरता बनाए रखते हुए कर्तव्य पालन के साथ-साथ भब्य व मजबूत संगठन के साथ साफ-सुथरी छवि की सिर्फ नई तस्वीर ही नहीं वरन् व्यवस्था निखारने की भव्य कवायद के बीच पवन शुक्लेश

(अध्यक्ष),सर्वेश गुप्ता (संरक्षक),बब्बन प्रसाद गुप्ता (महामंत्री),अनिल कुमार द्विवेदी (वरिष्ठ  उपाध्यक्ष),हीरामणि विश्वकर्मा(अध्यक्ष शिक्षामित्र संघ)अवधेश सिंह(संगठन मंत्री)के कुशल नेतृत्व में"उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर" की खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के साथ बीआरसी पर शिक्षक हित में एक समीक्षात्मक, सहयोगात्मक एवं वैचारिक मीटिंग सम्पन्न हुई जिसमें संगठन द्वारा शिक्षक हित में ज्ञापन द्वारा दी गई पूर्व समस्याओं के व्यावहारिक,तार्किक एवं न्याय संगत निस्तारण के प्रगति की समीक्षा के अतिरिक्त संगठन व बीआरसी के बीच शासन की मंशा के अनुरूप लोकतांत्रिक,वैचारिक व बोधात्मक समन्वय के साथ-साथ समस्त समस्यात्मक तथ्यों व शासकीय आदेशों के प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर द्वारा व्यावहारिक व वैचारिक सहमति जताने के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग म्योरपुर के समस्त समस्यात्मक पहलुओं पर अपने तरफ से सिर्फ स्पष्ट सकारात्मकता का संदेश ही नहीं दिया गया,अपितु ज्वलंत विभागीय चुनौतियों के त्वरित निराकरण हेतु सम्यक् व्यक्तिगत व लोकतांत्रिक सहभागिता का ठोस आश्वासन भी दिया गया.


खुशी के पलों को गढ़ने तथा संगठन विकास की फिजा तैयार करने में माहिर महिला उपाध्यक्ष सुमन यादव ने लोकल न्यूज़ आफ इन्डिया से बातचीत के क्रम में बताया कि उक्त बैठक के समस्त वस्तुस्थिति से जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराने के पश्चात शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के आधार पर आगे की रणनीति अपनाई जाएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।