सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से लाखों की धन उगाही,मामला पहुंचा सांसद कार्यालय


जयचंद,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



सोनभद्र: सोनभद्र के ब्लॉक व थाना बभनी अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनी में कुछ तथाकथित लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से आवास के फार्म भरवाने के नाम पर बड़े पैमाने पर धन उगाही की गयी है।अभी कुछ दिन पहले रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा अपने क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,व भाजपा अपना दल एस पदाधिकारिओं,कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि अपने - अपने क्षेत्र व गांवों से गरीब परिवार के लोगों चाहे वह किसी भी जाति समुदाय से आते हों का प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरकर सांसद कार्यालय में जमा किये जाने हेतु फरमान जारी किया गया था।परन्तु बभनी थाने के बभनी ग्राम पंचायत में कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों से आवास के फार्म भरने के नाम पर मोटी रकम जमा करा ली यह कहकर कि वहाँ देना पड़ता है।

       धन उगाही में झारखण्ड निवासी और वर्तमान समय में   बभनी ग्राम पंचायत निवासी सुलेमान खान और स्थानीय एक सफाईकर्मी द्वारा गरीब ग्रामीणों से 7000 - 7000 हजार प्रति लाभार्थी से पैसा लिया गया है तथा गांव के अरविन्द नाम के व्यक्ति द्वारा 40 - 45 लाभार्थियों से प्रति लाभार्थी 700 - 700 रुपये वसुलकर बभनी ग्राम पंचायत निवासी सुलेमान खान नाम के व्यक्ति के पास जमा किया है। इस प्रकार उक्त सुलेमान खान द्वारा गांव के भोले भाले लोगों को लगाकर लाखों रुपये का गरीब प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थिओं से धन उगाही कराया हैँ।

                 अपना दल एस के विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के दक्षिणी जोन के जोन अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा जब पैसा वसूली में लिप्त  सुलेमान खान व अरविन्द कुमार प्रजापति से लाभार्थियों का पैसा वापस करने बावत फोन से बात किया गया तो उक्त   सुलेमान तथा अरविन्द कुमार गाली गलौज पर उतारू हो गये।

       बभनी ग्राम पंचायत के सभी आवास के लाभार्थिओं लालचंद,मुन्नीलाल,सुरज लाल,राजकुमार,नरेश,तस्लीम अंसारी,राजबली,रामा शंकर,गया प्रसाद,राम लाल,सुनील, विधवा महिला  एक्या देवी सहित तमाम ग्रामीणों   ने अपना दल एस  के जोन अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में अपना दल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रीति सिंह के माध्यम से मामले को सांसद कार्यालय तक पहुंचाया गया।जिस पर  सांसद  कार्यालय से बभनी थाना को निर्देशित कर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थिओं से धन उगाही करने वालों पर सख्त से सख्त  तत्काल  कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।