सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गणपत के दिल्ली प्रमोशन्स के दौरान टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की एक झलक पाकर फैन्स हुए दीवाने

 


  • टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन गणपत के प्रमोशन्स के लिए पहुंचे दिल्ली, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह


प्रिया बिष्ट

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर अपकमिंग गणपत को लेकर इन दिनों खूब शोर है। और होगा भी क्यों नहीं, आखिर फिल्म की रिलीज बेहद करीब है और लीड कास्ट के साथ फिल्म की टीम भी गणपत के प्रचार में कोई कसर नही छोड़ रही। जी हां, मुंबई के आइकोनिक गेयटी गैलेक्सी सिनेमा में फिल्म का शानदार प्रमोशन करने के बाद, अब टाइगर और कृति अपनी गणपत गैंग के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां फिल्म के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गणपत एक्टर्स को देखकर फैन्स की खुशी दोगुनी हो गई। 


हाल में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन अपनी टीम के साथ गणपत के प्रमोशन के लिए दिल्ली गए । ऐसे में जैसे ही टीम वहां वेन्यू पर पहुंची नजारा देखने लायक था। लगा रहा था मानों फैन कार्निवल लगा हो। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन को देखते ही फैन्स क्रेजी हो गए। वहीं सुपरस्टार्स ने मीडिया और फैन्स के साथ इंटरैक्ट किया। इस दौरान गणपत यानी टाइगर और जस्सी यानी कृति सेनन दिल्ली की सड़कों पर मस्ती करते भी नजर आए। गणपत की लीड कास्ट, टाइगर और कृति के साथ प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थी। फिल्म को लेकर इस दीवानेपन को देखते हुए कह सकते है कि फैन्स के बीच एक्साइटेंट सचमुच तेज है। 




पूजा एंटरटेनमेंट गुड कंपनी के सहयोग से 'गणपत : ए हीरो इज बॉर्न' प्रस्तुत कर रहा है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

पचास साल में कैसा रहा हिमाचल की लाइफलाइन HRTC का सफ़र

1974 से लेकर 2024 तक HRTC का सफ़र उप मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का किया शुभारंभ स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा 12 अक्टूबर को भव्य समारोह का होगा आयोजन गब्बर सिंह वैदिक Local Newsofindia उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर पुराना बस अड्डा शिमला में स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम के मुख्य कार्यालय में निर्मित संग्रहालय एवं वाल ऑफ हॉनर का लोकार्पण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि वाल ऑफ हॉनर के माध्यम से हम यहाँ पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के सफर को जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1974 से लेकर अब तक के फैसलों एवं अवार्ड्स अंकित किया गया है। इसके साथ-साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के मॉडल को भी अलग अलग स्थानों पर दर्शाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व होना चाहिए। निगम की बसों की सेवाएं दुर्गम क्षेत्रों तक है और लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचती है। हमारे बसों के ड्राइवर सबसे अचे अनुभवी है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर निगम द्वारा...

मीडिया और राजनीति के बीच तकनीकी और रणनीतिक पुल बना लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने के गुरु हैं डॉ विजय शुक्ल

डॉ. विजय कुमार शुक्ला भारतीय मीडिया, तकनीकी रणनीति, और राजनीतिक परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने Local News of India (LNI) की स्थापना की, जो एक प्रमुख हिंदी डिजिटल समाचार पोर्टल है, और साथ ही ElectLine नामक एक राजनीतिक परामर्श और चुनावी प्रबंधन कंपनी की भी स्थापना की। ElectLine ने विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए चुनावी रणनीतियों, डेटा एनालिटिक्स, और डिजिटल मीडिया अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. शुक्ला की शैक्षिक पृष्ठभूमि में एमबीए (विपणन और वित्त) , सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रमाणन (MNNIT, इलाहाबाद) , और कृषि विज्ञान में डॉक्टरेट शामिल हैं। उन्होंने eMag Technologies Pvt. Ltd. की स्थापना की और कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), और मोबाइल न्यूज डिलीवरी आर्किटेक्चर का विकास किया। उनकी विशेषज्ञता में डिजिटल मीडिया रणनीति , राजनीतिक परामर्श , और तकनीकी समाधान शामिल हैं। डॉ. शुक्ला ने Deshbandhu.co.in , DatelineIndia.com , Janadesh.in , और Akhand Himachal Daily जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए कंट...