सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विष्णु लोक कॉलोनी में अधूरे पड़े शिव मंदिर का आम आदमी पार्टी कराएगी पुन निर्माण

प्रिया बिष्ट,

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,



हरिद्वार: विष्णु लोक कॉलोनी में वर्षों से अधूरे पड़े शिव मंदिर के निर्माण कार्य शुरू कराते हुए हम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती, वार्ड अध्यक्ष अजय मुखिया ने नारियल फौड़कर अधूरे पड़े निर्माण कार्य की विधिवत  शुरुआत की। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष  इं. संजय सैनी ने कहा की विष्णु लोक कॉलोनी के क्षेत्र वासी काफी लंबे समय से अधूरे पड़े मंदिर के  निर्माण को लेकर चिंतित थे। वार्ड अध्यक्ष अजय कुमार मुखिया, पवन वर्मन, किरण कुमार  दुबे सहित  कई पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मंदिर निर्माण की बाबत  उनसे मिले थे जिसके तहत आज मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा करा दिया जाएगा। ताकि क्षेत्र वासी विधिवत पूजा अर्चना कर सकें। 

पार्टी की पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार मोहल्ला रिपेयर कैंप के माध्यम से जनता के कार्य करा रही है जिससे  जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करती है। जबकि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट बटोरने की राजनीति करती है। अयोध्या में बन रहे राम लला के भव्य और दिव्य मंदिर वो लेकर पार्टी उत्साहित है। पार्टी इसको लेकर  कार्यक्रम कर रही है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि 20  जनवरी से 22 जनवरी तक आम आदमी पार्टी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे हरिद्वार में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें प्रत्येक वार्ड में जाकर मिष्ठान वितरण किया जाएगा और 22 तारीख को प्रेम नगर  आश्रम घाट में सुंदरकांड पाठ कर हवन कराया जाएगा। वार्ड अध्यक्ष अजय मुखिया ने कहा कि छेत्र वासियों से अनुरोध में आज इंजीनियर संजय सैनी जी के सहयोग से शिव मंदिर का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस अमनदीप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धीरज पीटर, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन बर्मन, दयाराम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवी, राकेश ,विजय, राजू, रेनू सोनी  छोटू,रिटा,रेशों, ममता, सुरवेरा, कलावती  ,लेखराज, अक्षय सैनी 

 क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...