सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल प्रदेश की 68 बेटियां और 22 लडक़े टॉप-10 में शामिल

 


  • परीक्षा परिणाम में प्रदेश की 68 बेटियां और 22 लडक़े टॉप-10 में शामिल


महेन्द्र सिंह पटेल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 




हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को जमा दो की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने जमा दो के वार्षिक परिणामों में बाजी मारी है। इस बार के परीक्षा परिणामों में प्रदेश की 68 लड़कियों ने टॉप में अपना नाम दर्ज किया है और अपना स्थान हासिल कर लिया है। जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में प्राइवेट स्कूल की लड़कियों के साथ सरकारी स्कूल की लड़कियों ने प्रदेश में अपने नाम के साथ-साथ सरकारी स्कूलों का भी नाम रोशन किया। इसमें 30 लड़कियां सरकारी स्कूल व 38 लड़कियां प्राइवेट स्कूल की हैं। उधर, प्रदेश के केवल 22 लडक़ें ही अपना नाम टॉप में दर्ज करवा पाए है। जमा दो की तीनों स्ट्रीम में साइंस में 38 विद्यार्थियों में से 31 छात्राओं व सात छात्र टॉप में रहे, कॉमर्स में 21 विद्यार्थियों में से 15 छात्राओं व छह छात्रों और आर्ट में 31 विद्यार्थियों में से 22 छात्राओं व नौ छात्र टॉप में रहे। प्रदेश भर की तीनों स्ट्रीम के वार्षिक परिणामों में छात्राएं ही टॉप पर रही।

तीनों स्ट्रीमों में से साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा अंक भारती विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की कमाक्षी शर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल किए, जो 98.8 प्रतिशत है। कॉमर्स में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर की शाव्या ने 490 अंक हासिल कर 98 प्रतिशत प्राप्त किए। आट्र्स में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली डीएवी स्कूल ऊना की अर्शिता रही। अर्शिता ने 490 अंक हासिल कर 98 प्रतिशत रेशो से टॉप किया। हालांकि पिछले वर्ष भी आट्र्स में ऊना के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने ही टॉप किया गया। इसके अलावा तीनों स्ट्रीम में प्रदेश के 22 लडक़े ही टॉप 10 में शामिल हो पाए हैं।

टॉप-3 में ये शामिल

बोर्ड की ओर से घोषित परिणामों में प्रदेश की 68 लड़कियों ने टॉप 10 में आकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। साइंस स्ट्रीम में कांगड़ा के भारती विद्या पब्लिक सीनियर सकेंडरी स्कूल बैजनाथ की कमाक्षी शर्मा ने 500 में से 494 अंक, कुल्लू के सनावर वेली पब्लिक स्कूल बजौरा कर छात्रा चौहान ने 98.8 प्रतिशत हासिल किए, दूसरे स्थान पर एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की श्रुति शर्मा ने 492 अंक हासिल कर 98.4 प्रतिशत हासिल किए, तीसरे स्थान पर मीनरवा स्कूल घुमारवीं की एंजल ने 491 अंक और हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर हमीरपुर के पीयूष ठाकुर ने 491 अंक हासिल किए।

वहीं कॉमर्स में कांगड़ा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसूर की शाव्या ने 490 अंक पर 98 प्रतिशत, कांगड़ा के राजकीय एसएम मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदौरा की गुरप्रित कौर ने 488 अंक पर 97.60 प्रतिशत अंक और तीसरे स्थान पर सिरमौर के आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के दिव्यांश अग्रवाल ने 487 अंक पर 97.4 प्रतिशत और डीएवी ऊना की ईशा ठाकुर ने 487 हासिल किया। आट्र्स में ऊना के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्शिता ने 490 अंक लेकर 98 प्रतिशत हासिल किया। दूसरे स्थान पर कांगड़ा के हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पपरोली की शिवांगी शर्मा ने 487 अंक लेकर 97 प्रतिशत व तीसरे स्थान पर हमीरपुर के राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन की शालिनी ने 486 लेकर 97.2 प्रतिशत हासिल किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।