सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गौकशी बंद कराने हेतु शंकराचार्य जी के संकल्प पूर्ति हेतु लिंगराज मंदिर में हुआ दर्शन पूजन

 

लक्ष्मी शर्मा

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



भुवनेश्वर: गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने  व गोकशी बंद कराने हेतु कृतसंकल्पित परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के संकल्प पूर्ण होने की मंगलकामना को लेकर शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय के नेतृत्व में काशी से गए सैकड़ों के संख्या में शंकराचार्य भक्त मंडली परिवार के सदस्यों ने ओड़िशा के भुवनेश्वर में 11वीं शताब्दी में स्थापित शिल्पकला के अद्भुत कारीगरी द्वारा निर्मित श्रीलिंगराज हरिहर मंदिर सहित माता पार्वती, कालभैरव,लक्ष्मी-नारायण,नृसिंग,श्रीराम आदि मंदिरों में दर्शन पूजन देवी देवताओं से प्रार्थना एवं पदयात्रा किया ।


पदयात्रा के पश्चात आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने कहा कि आज से करीब 2530 वर्ष पूर्व आद्य भगवत्पाद शंकराचार्य भगवान ने जब 72 मतों को पराजित कर सनातनधर्म का पुनर्स्थापना किए थे।उस समय से भी बहुत अधिक कलिकाल के चलते स्थिति वर्तमान समय मे खराब है।क्योकि उस समय के अधर्मी लोगों में अधिक नैतिकता थी।आद्य भगवत्पाद शंकराचार्य भगवान से शास्त्रार्थ में पराजित होने के बाद उस समय के अधर्मी व विधर्मी लोग अपनी पराजय स्वीकार कर उन्हें व सनातनधर्म को श्रेष्ठ मान लेते थे।लेकिन आज के समय मे किसी व्यक्ति को सत्य व धर्म के आधार पर अगर आप पराजित कर देंगे तो वो पराजय स्वीकार करने के स्थान पर आपको ही येन केन प्रकारेण मिटाने का प्रयास करने लगेंगे।ऐसे कठिन समय मे पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज कठिन तप व अवर्णनीय प्रयास के माध्यम से धर्म व सत्य को स्थापित करने हेतु अप्रतिम संघर्ष कर रहे हैं।उसी क्रम में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बंद कराने हेतु शंकराचार्य जी महाराज कठिन संघर्ष कर रहे हैं।इसलिए हर सनातनधर्मी का यह धर्म बनता है कि वो पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर  शंकराचार्य जी महाराज से जुड़कर सनातनधर्म के मूल्यों को पुनर्स्थापित करने में अपना सहभागिता सुनिश्चित करे।


समस्त आयोजन में सर्वश्री:-गुड्डी पाण्डेय,सुषमा उपाध्याय,आकाश पूजापण्डा,चंदन बडू, राहुल माहश्वर,दिनेश बडू,शुभेंदु राय,अनन्या उपाध्याय,अथर्व उपाध्याय आदि लोग सम्मलित थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।