सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किन्नौर में कंगना रनौत और जय राम ठाकुर के कार्यक्रम को कहा फ्लाप - डॉ सुर्या बौरस

 अजीत सिंह नेगी

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया



प्रदेश कांग्रेस  मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया पेनलिस्ट डॉ सूर्या बोरस ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा रिकांगपिओ में आयोजित भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत व प्रतिपक्ष नेता जयराम ठाकुर के कार्यक्रम को फ्लॉप कहा। बोरस ने कहा कि कंगना रनौत द्वारा एक वर्ष पूर्व महामहिम दलाई लामा के प्रति कथित अपशब्द को ले कर जिला के बौद्ध अनुयाइयों ने कंगना के खिलाफ जिला के विभिन्न स्थानों में रोष रैली निकाली थी जिस कारण आज कंगना रनौत स्कीबा से आगे नही जा पाई। जबकि पूर्व में चांगो क्षेत्र में भी कंगना रणोत का कार्यक्रम तय था। उन्होंने कहा कि बतौर मंडी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी किन्नौऱ आए जबकि उन्होंने बेरोज़गारी, महंगाई व अगले विज़न पर कुछ नही बताया। सिर्फ फैशन शौ के रूप में किन्नौरी परिधान पहन कर आई । डॉ ने कहा कि अगर किन्नौरी व हिमाचली परिधान इतनी अच्छी लगी तो  कंगना को फिल्मी इंडस्ट्री में भी प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करना चाहिए था। यहां तक की प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह 45 डिग्री में भी दिल्ली संसद में भी किन्नौरी टोपी पहनते थे। डॉ बोरस ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत प्रवास में चारों तरफ सुरक्षा से गिरे थे आखिर किन्नौर जैसे शांत इलाके में ऐसी कौन सी खतरा थी। यूपी,बिहार जैसे कल्चर अपनाया गया। डॉ बोरस ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र में अहम विकास के साथ आपदा के समय मे भी स्वयं पैदल गांव गांव जाकर लोगों के तकलीफ को सुना। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह जनभावनाओं व जमीनी स्तर के नेता है जो लोगों के दुख दर्द को जान सकते है। जबकि दूसरी तरफ लक्ज़री लाइफ वाले प्रत्याशी है।इस अवसर पर महिला  कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगीं,कल्पा पंचायत समिति अध्यक्षा ललिता पंचारस, प्रवक्ता एवं प्रदेश इंटक सचिव कुलवंत नेगी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।