सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारी शक्ति को 1500 रूपये देना सरकार की प्राथमिकता

  

  • भाजपा को आटे दाल का भाव लोकसभा चुनाव में लग रहा  पता 


विवेक अग्रवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



शिमला: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में महिलाओं को ₹1500 मिलना शुरू हो गए हैं, शेष हिमाचल में फॉर्म भरे जा रहे हैं, चुनाव के संपन्न होते ही महिलाओं के खाते में ₹1500 सरकार डालेगी।


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो यह पूछ रही थी कि ₹1500 कब मिलेंगे अब जब मिल रहे हैं तो चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर गई है, कि यह पैसे महिला को नहीं मिलने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भाजपा के नेता बताएं कि क्यों गए महिलाओं के विरोध में चुनाव आयोग के पास? 


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने अपना पक्ष रखा है और फॉर्म भरे जा रहे हैं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम कांग्रेस ने किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा तो कर्मचारी विरोधी चेहरा दिखा रही है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा पर कड़े प्रहार किये वहीं विवेक शर्मा को जिताने की अपील जनता से की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा को आटे दाल का भाव पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सशक्त प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। 


उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत यह है कि प्रत्याशी अपने नाम के काम पर वोट तक नहीं मांग पा रहे हैं, वह जनता के बीच है कि वह किस प्रकार से कैसी-कैसी बातें करके किसके नाम पर वोट मांग रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमें यह देखना है की जो लोग अपने काम पर, अपने विजन पर वोट नहीं मांग सकते वह क्या करेंगे ? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि छह उपचुनाव विधानसभा के हो रहे हैं यह आम चुनाव नहीं है ,यह 14 महीने के अंदर छह लोगों द्वारा व्यक्तिगत अपने स्वार्थ के लिए थोपा गया चुनाव है. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने जनता पर 14 महीने में चुनाव थोपा है जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनसे पूछे 14 महीने में तो किताबें नहीं पढ़ी जाती विधानसभा की और यह जो पहली बार विधायक बने वह उठक पठक में ही चले गए। जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि आम जनता इनको सबक सिखाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास किया है, विकास करेगी और कांग्रेस की पहचान विकास है ,हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत है। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती के साथ करेंगे। 


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। 10000 नौकरियां जल शक्ति विभाग में दी जा रही है ,350 नौकरियां परिवहन विभाग में दी जा रही हैं, अनेक अन्य विभागों में नौकरियां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि कर्ज की मुक्ति हमारी प्राथमिकता है। 


उन्होंने कहा कि आपदा के समय जिस प्रकार से भाजपा के नेता भाग गए केवल राजनीति करते रहे ।उन्होंने कहा कि अब जनता इनसे पूछेगी कि आखिर केंद्र को 11000 करोड रुपए के नुकसान के दस्तावेज भेजें गए हैं उसमें से हिमाचल को दिया क्या ?


 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र ने जो दिया वो हक़ था और जो बनता था नहीं दिया, उसके सबका रिकॉर्ड हमारे पास है, भाजपा के नेता चाहे तो वह भी चेक कर सकते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह चुनाव हिमाचल का चुनाव है हिमाचल की मजबूती का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को धर्म, संप्रदाय अन्य विषयों पर लड़ना चाहती है, लेकिन हिमाचल की जनता विकास पसंद है और विकास करने वाली कांग्रेस को वोट देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...