सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम परिवार से आए सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

 



  • हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में सीएम  ने की डाडासीबा में जनसभा



विवेक अग्रवाल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



शिमला: हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा के डाडासीबा में जनसभा की और मतदाताओं से रायजादा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। अपने सम्बोधन में सुक्खू ने कहा कि एक आम परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना मेरे परिवार से कोई राजनीति में नहीं था और न ही कोई आना चाहता है। कांग्रेस ने मेरे जैसे आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर अपनी सोच का परिचय दिया है। सतपाल रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और कांग्रेस ने उनको टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि अनुराग से पूछे इतने सालों से सांसद बन रहे हैं लेकिन संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया? जनता भी अनुराग से पूछे आपदा आई तो क्यों नहीं आपने पी.एम. और गृहमंत्री से जाकर सहायता मांगी? क्यों नहीं आर्थिक सहायता प्रदेश को नहीं दिलवाई? ओ.पी.एस. का विरोध करने वाले और जनता के साथ कभी न खड़े होने वाले अनुराग का साथ न दिया जाए। जनता के साथ खड़े रहने वाले सतपाल रायजादा को आशीर्वाद दें।

अनुराग खुद तो बन गए लेफ्टिनेंट, बच्चों को बना दिया अग्निवीर: रायजादा

---अपने चुनाव प्रचार के दौरान ऊना के धुसाड़ा और डाडासीबा में सतपाल रायजादा ने कहा कि खुद तो अनुराग लेफ्टिनेंट बन गए लेकिन युवाओं को अग्निवीर बनाकर उनका भविष्य अंधकारमय बना दिया है। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने पिछले 14 महीने में युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के अनाथ बच्चों का पालन पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्चा प्रदेश सरकार ने उठाकर एक नया इतिहास रचा है। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने के साथ-साथ दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार ने 10 में से 5 गारंटी पूरी करके जनता के विश्वास को जीता है। उन्होंने अनुराग ठाकुर को रावण की संज्ञा देते हुए जनता से अपील करते हुए की कोई भी भगवा वस्त्र धारण करके जनता के हितों से खिलवाड़ ना करें, इसके लिए सभी को सचेत रहना पड़ेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला तेज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में अनुराग ठाकुर का कोई भी योगदान नहीं है। यहां तक कि जब आपदा आई तब अनुराग ठाकुर हिमाचल में पहुंचे ही नहीं। अनुराग ठाकुर जनता को गुमराह करते रहे कि हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा घर है, लेकिन जब यह घर उजड़ रहा था, तो मोदी ने इस घर में रहने वाले लोगों की मदद के लिए क्या किया, भाजपा यह भी नहीं बता पा रही।

---कांग्रेस नेता सुरिन्द्र मनकोटिया ने कहा कि कार्यकत्र्ता डट जाएं और हर बूथ और हर परिवार के पास जाएं। हिमाचल में महिलाओं को 1500-1500 रुपए मिल रहे हैं इस बारे में महिलाओं को बताएं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अच्छे कार्य किए हैं और गारंटियों को भी पूरा किया जा रहा है। उपचुनावों सहित लोकसभा के कांग्रेसी उम्मीदवार को जीत दिलवाने में जोर लगा दें। सतपाल रायजादा अच्छे नेता है और वह सांसद बनकर सी.एम. सुक्खू के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।