सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्मशान भूमि से कोली शेट्टी शिवकुमार ने गौरक्षार्थ वोट करने हेतु काशीवासियों से किया मार्मिक अपील

  


लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



वाराणसी: वाराणसी संसदीय क्षेत्र से गौमाता के रक्षा हेतु चुनाव लड़ रहे गौ गठबंधन समर्थित युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार ने काशी के पवित्र श्मशान भूमि से गौ माता को बचाने हेतु काशीवासियों से इस चुनाव में वोट करने की मार्मिक अपील की।



काशी के पवित्र श्मशान भूमि मणिकर्णिका से काशीवासियों को जारी अपने सन्देश में हैदराबाद निवासी गौभक्त सांसद प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार ने कहा कि हर सनातनी का अंतिम भौतिक यात्रा इस श्मशान भूमि से ही समाप्त होता है।इस स्थान पर पहुचने से पहले हर सनातनी कुछ न कुछ ऐसा पूण्य कार्य करना चाहिए जिससे वो भगवान से नजर मिला सके।और भारत भूमि में कट रही सर्वदेवमयी गौमाता के रक्षा हेतु वोट करके हर काशीवासी अनंत अक्षय पूण्य आसानी से अर्जित कर सकता है।धरती माता का भोजन गौमूत्र और गोबर है।लेकिन हम सब धरती माता को गौरक्त पिला रहे हैं।जिससे प्रकृति भी रूष्ट है इसी कारण वर्तमान समय मे भीषण गर्मी पड़ रही है।अगर अब भी हम लोग गौमाता के रक्षा हेतु कृतसंकल्पित होकर ठोस कदम नही उठाए तो भीषण प्राकृतिक आपदा व दुर्भिक्ष का समाना मानवता को करना पड़ सकता है।अब समय आ गया है कि हमलोग पूर्व की गलतियों से  सबक लेकर गौवंश के रक्षण हेतु कमर कस कर आगे बढ़े नही तो परमात्मा व प्रकृति का हमसब को कोप भाजन बनाना पड़ेगा व मानवता का अंशमात्र नही बचेगा।धर्म के चार पैर हैं और वर्तमान में धर्म गौमाता के चार पैरों से चल रहा है।अगर गौमाता नही बची तो धर्म भी समाप्त हो जाएगा।अपने 10 साल के कार्यकाल में मोदी जी ने अनेकों बार मन की बात की लेकिन कभी गौमाता का चर्चा तक नही किया।कट रहे करोड़ों गौवंशों के रक्षा हेतु कोई ठोस कदम नही उठाया।बल्कि भारत को उल्टा बीफ निर्यात में विश्व मे नंबर 1 देश बना दिया।


कोली शेट्टी शिवकुमार दो वर्ष तिरुमला तिरुपति देवस्थानं बोर्ड के ट्रस्टी भी रह चुके हैं।साथ ही वे हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध त्रिशक्ति हनुमान देवस्थानं बोर्ड के महंत भी हैं।इसके अतिरिक्त वो युग तुलसी पार्टी के संस्थापक भी हैं।साथ ही वे हैदराबाद और आसपास के क्षेत्र में चार गोशाला का सेवा भाव से गौरक्षार्थ संचालन भी करते हैं।जिस गोशाला में मौजूद करीब 800 गौमाता का दूध न निकाल कर्क उसे गौवंश हेतु छोड़ दिया जाता है।कोली शेट्टी गौवंश आधारित कृषि कार्य का बढ़ावा देने हेतु किसानों को अब तक 600 गौ दान भी कर चुके हैं।कोली शेट्टी पांच वर्ष में गौरक्षार्थ कई बड़े आंदोलन कर चुके हैं जिसमे प्रमुख रूप से गौ सड़क बंद,गौ महागर्जना,गौ महासंग्रामं,गौ महासम्म्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।जिसमे राष्ट्र के प्रमुख सन्त व गौभक्त अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर चुके हैं।तिरुपति देवस्थानं बोर्ड व कोली शेट्टी जी खुद गौरक्षार्थ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र भी लिख चुके हैं।कोली शेट्टी शिवकुमार ने तिरुपति बालाजी में नवनीत सेवा अभियानं  अंतर्गत बालाजी को शुद्ध गौ मक्खन से भोग लगवाते हैं।साथ ही गौव्रती कार्यक्रम के अंतर्गत गौ आधारित शुद्ध नैवेद्य भी उपलब्ध कराते हैं।साथ ही कोली शेट्टी शिवकुमार ने पिछले सप्ताह बाबा विश्वनाथ को खीर का भोग लगाने हेतु 1 कुंतल मैसूर मल्लिका चावल विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को दान किया है।और आजीवन विश्वनाथ ट्रस्ट को बाबा विश्वनाथ को खीर का भोग लगाने हेतु गौ आधारित कृषि से उत्पन्न मैसूर मल्लिका चावल प्रदान करते रहेंगे।


शिवकुमार शेट्टी कहते हैं कि अगर मैं चुनाव जीत कर सत्ता में आया तो सर्वप्रथम गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर गौकशी पूर्णतया प्रतिबन्धित कर दूंगा।और रिक्शा,टोयोटो व टेम्पों चालको की धर्मपत्नी को प्रतिमाह 2100 रुपया प्रदान करूंगा व गौ अधारित कार्य द्वारा उनको रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराऊंगा।कोली शेट्टी शिवकुमार के गोभक्ति के प्रभावित होकर परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज व सन्तों की कृपा से गतिमान गौ गठबंधन ने उनको अपना समर्थन प्रदान किया है।कोली शेट्टी शिवकुमार का क्रमांक चार पर चुनाव चिन्ह रोडरोलर अंकित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...