सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था ने रायजादा के पक्ष में किया प्रचार,बेटी का हौंसला बढ़ाने साथ रहे मुकेश

 

  • मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली को विकास का मॉडल बनाया है:आस्था
  • गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

विवेक अग्रवाल

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



शिमला: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वीरवार को आस्था अग्रिहोत्री ने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू किया और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस पार्टी को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में हरोली हल्के से बढ़त दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर बेटी के चुनाव प्रचार का तरीका देखने के लिए पिता मुकेश अग्निहोत्री भी मैदान में उतरे। आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने सेवा भाव से इस क्षेत्र के लोगों की हर जरूरत को पूरा किया है। इसी एजेंडे को लेकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वह चुनाव प्रचार करने उतरी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। आस्था ने कहा कि हमारा हरोली के साथ पारिवारिक नाता है, हरोली ने मेरे पिता को 25 वर्ष जीत के दिए, राजनीति का ऊंचाई का मुकाम हरोली ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिता ने हरोली के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर के काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हम हरोली के विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, विकास ही हमारी पहचान है, विकास को लेकर के ही हम काम कर रहे हैं, विकास पर ही वोट वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, पानी हो ,सड़के हो हर क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री के द्वारा विकास करवाया गया है और यही विकास हरोली की पहचान है, जिसकी चर्चा प्रदेश में ही नही देश में होती है। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता सांसद बनने के लिए वोट सतपाल रायजादा को करें, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को मजबूत करें इसलिए जनता के बीच जाकर आग्रह किया जा रहा है।


मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौंसला:आस्था


आस्था अग्निहोत्री ने कहा की गत्त तीन महापूर्व मां का देहांत हुआ ,उन्होंने कहा कि मां प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का जाना बहुत बड़ी क्षति है, जिससे उभर पाने को समय लगेगा ।उन्होंने कहा कि जीवन बढ़ने का नाम है, मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौसला है। हरोली का स्नेह व प्यार ही आगे बढ़ा रहा है ।उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर मां का एहसास होता है ।उन्होंने कहा कि सेवा के भाव से आगे बढ़ना ही अब लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।