सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सतपाल रायजादा को सांसद वनाना ऊना की जनता का स्वाभिमान ,,,मुकेश

 

  • कहा हरोली का चंहुमुखि विकास ही एकमात्र लक्ष्य 
  • रायजादा के पक्ष में किया जवरदसत प्रचार 


विवेक अग्रवाल 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 



शिमला:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में गांव का  विकास व गरीब की सेवा ही एजेंडा रहा है, यही एजेंडा आगे भी चलेगा ।उन्होंने कहा कि हरोली के विकास को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य और सब के सहयोग से हम हरोली में नई तस्वीर बना रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में सड़क, बिजली ,पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा,उधोग हर क्षेत्र में काम किया गया है। उन्होंने कहा कि चौक बनाए गए हैं ,रैन शेल्टर बने है,जनता की सुविधा के लिए काम किया जा रहा है ,ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है, धार्मिक स्थानों का कायाकल्प किया जा रहा है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली हल्के में वोट मांगने का पैमाना विकास है और हम जनता के पास एक ही बात लेकर के जा रहे हैं कि विकास हरोली का करवाया है। हरोली के साथ सदैव हम खड़े हैं और हरोली ने पांच चुनाव में लगातार हमें सम्मान दिया है और लोकसभा के चुनाव में भी हरोली की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा को वोट करें ।उन्होंने कहा कि रायजादा सांसद के रूप में सफल होंगे और जनता के हित की आवाज को उठाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली में शिक्षा का क्रांतिकारी परिवर्तन किया गया है ,तीन दर्जन के करीब स्कूल जमा दो हैं, तीन कॉलेज हैं ,ट्रिपल आईटी है व  आईटीआई खोली गई है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान भी हरोली में है यहां वकील बन रहे हैं नर्स बन रही हैं ।उन्होंने कहा कि हमारे लिए हरोली का विकास प्राथमिकता है, गांव गरीब की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हरोली के विकास के विरोधी रहे हैं ,हरोली में जब बड़े-बड़े भवन बने तो यह कहकर के विरोध किया गया कि भ्रष्टाचार हुआ है, हरोली के भवनों के आगे बकरियां तो कभी भैंस बांधी है। हरोली के यही भवन कोरोना काल में इलाज के काम आए ।उन्होंने कहा कि आज जो लोग वोट मांग रहे हैं हरोली के विकास के विरोधी वह बताएं किस मुंह से वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा है कि हरोली- रामपुर पुल आकर्षक बना है यह लोग विरोधी रहे हैं ,अनेक चौक सुंदर किए गए हैं यह विरोधी रहे .उन्होंने कहा कि कॉलेज खोलने के विरोधी रहे ,थाने खोलने के विरोधी रहे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ विरोध करना है और वह विरोधी मानसिकता से ही काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास हरोली का किया गया है, युवाओं को रोजगार मिला है, भविष्य में और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नए औद्योगिक क्षेत्र। को बनाया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डेढ़ लाख मैट्रिक टन के पानी के टैंक हरोली में बना रहे हैं, हरोली में अद्भुत विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग हरोली के विकास के विरोधी हैं वह हरौली घूमें तो उन्हें विकास विकास नजर आएगा ।उन्होंने कहा कि हरोली की जनता विधायक कांग्रेस पार्टी से मुकेश अग्निहोत्री को बनॉएती है और हरोली की जनता कांग्रेस पार्टी से ही सांसद को भी बनाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।