लक्ष्मी शर्मा
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
भुवनेश्वर । कटक-पारादीप मार्ग पर कोटकाना छक के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 17 कांवड़िये घायल हो गए , घायलों में छह महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैंं । पुलिस के अनुसार, घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के मुताबिक, कांवड़ियों का दल नयागढ़ स्थित एक धार्मिक स्थल पर जल अर्पित करने के बाद पिकअप वैन से कुजंग की ओर लौट रहा था । इसी दौरान कोटकाना छक के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर की हुंडी से जा टकराई ।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई । घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया । घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल मणिजंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया , जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें