प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जिला सचिव नवीन गोयल ने मनाया जन्मदिन प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ कर रहे पार्टी को मजबूत: नवीन गोयल बीजेपी जिला सचिव ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जन्मदिन प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पार्टी के हित में काम करने को किया प्रेरित ऋतू सैनी लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया गुरुग्राम। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जिला सचिव नवीन गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। उपहार स्वरूप उन्हें रथ भेंट करके प्रदेश में पार्टी के लिए बेहतर सारथी बने रहे की कामना की। यहां सेक्टर-108 में एक्सपेरियन सोसायटी में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जिला सचिव नवीन गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें बुके भेंटकर करके स्वागत करने के साथ ही सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जिला सचिव नवीन गोयल की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ से जन्मदिन का केक कटवाया। उन्हें उपहार स्वरूप रथ भेंट किया। नवीन गोयल ने बताया कि ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। लगातार प्रद