सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम मोदी ने बढ़ाया है देश का सम्मान: नवीन गोयल

पीएम मोदी ने बढ़ाया है देश का सम्मान: नवीन गोयल



  • प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बांटे कपड़े के थैले

  • कादीपुर गांव में लोगों को बांटे थैले

  • अमेरिका पत्रिका टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किए गए पीएम मोदी



शक्तिराज 


लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 


गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने बुधवार को कादीपुर गांव में कपड़े के थैले बांटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नवीन गोयल के साथ जिला महामंत्री अनिल गंडास, वार्ड-13 से पार्षद ब्रह्म यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, रामबीर भाटी, शिव डागर, मनीष सैदपुर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।    
इस मौके पर अपने संबोधन में जिला सचिव नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अनेक जनहित के कार्य किए गए हैं। पर्यावरण बचाने, प्लास्टिक की थैलियों को छोड़कर कपड़े के थैलों का उपयोग करने और स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया गया है। इन सब मुद्दों पर पार्टी ने लगातार देश की जनता को जागरुक किया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी इसी थीम पर मनाया गया कि मोदी जी को हां, प्लास्टिक को ना। इसलिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करने के साथ प्लास्टिक को अपने घर से निकालना होगा। इसी कड़ी में आज यहां कादीपुर में कपड़े के थैले वितरण का कार्य किया गया। कपड़े के मजबूत थैलों में ही अब लोग घर का सामान लाएं। इससे कुछ समय बाद प्लास्टिक की थैलियों से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस बात का खुद से प्रॉमिस करें कि भविष्य में प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल सामान लाने के लिए ना करके कपड़े का थैला उपयोग करेंगे।



नवीन गोयल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में अमेरिका की टाइम मैगजीन ने शामिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के एक मात्र राजनेता हैं, जिन्होंने टाइम मैगजीन में जगह बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो तरक्की की है, वह सबके सामने है। रक्षा के मामले में भी देश मजबूत हुआ है। भारत ने देश की अस्मिता को लेकर सदा दुश्मन देशों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है। आज चीन जैसे देश भारत से खौफ खा रहे हैं। देश की सुरक्षा के लिए राफेल जैसे शक्तिशाली विमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लेकर आए और उन्हें हरियाणा की धरती पर उतारा। देश की सुरक्षा के लिए अहम फैसले लेकर प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। अपनी कुशल कूटनीति से दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास जमाए रखें। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।