सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डेवेलपर ने कागजों में स्पेस बेच किया 250 करोड़ का घोटाला

डेवेलपर ने कागजों में स्पेस बेच किया 250 करोड़ का घोटाला



  • मकान खरीददारों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख की सीबीआई जांच की मांग

  • रेरा गुरुग्राम की जांच में भी डेवेलपर का 250 करोड़ का घोटाला आया सामने


ऋतू सैनी 


लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 


गुरुग्राम। यहां एक डेवेलपर ने कागजों में स्पेस बेचकर करीब 250 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। डेवेलपर द्वारा हवा में ही 4 लाख 67 हजार स्क्वेयर फिट क्षेत्र बेच डाला। जब मकान खरीददारों ने इसकी शिकायत रेरा गुरुग्राम से की तो इसकी जांच की गई। रेरा की जांच में भी डेवेलपर का यह घोटाला साबित हो गया है। खरीददारों की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है।


सेक्टर-112 में एक्सपेरियन डेवेलपर्स प्रा. लि. की ओर से विंडचैंट्स प्रोजेक्ट नाम से गु्रप हाउसिंग कालोनी विकसित की गई है। डेवेलपर को इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से 12,78,153 स्क्वेयर फिट क्षेत्र में कालोनी विकसित करने के लिए डीटीसीपी की ओर से एफएआर में अनुमति दी गई थी। बिल्डर ने इस कालोनी में नियमों को ताक पर रखकर 16,53,422 स्क्वेयर फिट स्पेस बेच डाला। तय जमीन से 3,75,269 स्क्वेयर फिट अधिक स्पेस को कागजों में ही बेच दिया गया। यही नहीं, डेवेलपर ने नॉन चार्जेबल कॉमन एरिया को भी बेचकर करोड़ों के वारे-न्यारे कर लिए। मकान खरीददारों ने इसकी शिकायत रेरा गुरुग्राम में की। रेरा ने अपनी जांच में डेवेलपर के खिलाफ शिकायत को सही पाया। जांच में डेवेलपर का यह घोटाला उजागर हुआ है।



मकान खरीददार के अधिवक्ता एवं रेरा एक्सपर्ट एडवोकेट अभय जैन का कहना है कि डेवेलपर ने वर्ष 2012 में प्रोजेक्ट लांच करते समय 2275 स्क्वेयर फिट क्षेत्र अपार्टमेंट के लिए तय किया था। बिल्डर ने नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी सत्यापन और घोटाला करके सुपर एरिया को 166 स्क्वेयर फिट बढ़ाकर 2441 स्क्वेयर फिट कर दिया। इसकी एवज में डेवेलपर ने घर खरीददारों से इस 166 स्क्वेयर फिट क्षेत्र का अतिरिक्त भुगतान करने को कहा। डेवेलपर के खिलाफ कुछ मकान खरीददारों ने आवाज उठाई। उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता एवं निवारण आयोग नई दिल्ली को की। आयोग ने जब इसकी जांच कराई तो डेवेलपर पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। यानी रेरा गुरुग्राम और आयोग दोनों की ही जांच में डेवेलपर का घोटाला उजागर हुआ।

डेवेलपर द्वारा किए गए इस घोटाले की सीबीआई जांच के लिए अब मकान खरीददार सुनील यादव व अन्य खरीददारों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में यह भी लिखा है कि डेवेलपर के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों की भी मिलीभगत है। हरियाणा सरकार के पास डेवेलपर्स और वरिष्ठ अधिकारियों के घोटालों से जुड़ी अनेकों शिकायतें हैं, लेकिन इस शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।