गीतांजलि शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत में साहस और प्रगति की मिसाल बने अनसुने नायकों और उभरते सितारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से चेतन चौहान पुरस्कार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह पुरस्कार श्रृंखला वर्ष 2021 में शुरू की गई थी और अब अपने चौथे संस्करण में पहुँच चुकी है। इस पहल का नेतृत्व चेतन चौहान फाउंडेशन कर रहा है, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती संगीता चेतन चौहान कर रही हैं। यह गैर-लाभकारी संस्था स्व. चेतन चौहान – एक महान क्रिकेटर, जननेता और मार्गदर्शक – की स्मृति और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। फाउंडेशन का मकसद खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त करना, मानसिक सजगता और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। पुरस्कार का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स ट्रस्ट और स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से नई दिल्ली में किया जाएगा। समारोह की तिथि और समय नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार श्रेणियाँ 1. राइजिंग स्टार्स (Rising Stars) * 21 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली खिलाड़ी (लड़क...