अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित के साथ मूवी बनाने का किया था दावा, बाद में रंगदारी का खेल रहे खेल लोकल न्यूज ऑफ इंडिया मुंबई। प्रसिद्ध फिल्ममेकर, उद्यमी, लेखिका और शिक्षाविद प्रो. फौजिया अर्शी ने अभिनेता-निर्देशक दीपक तिजोरी के खिलाफ रंगदारी, आपराधिक धमकी और मानहानि के आरोपों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। अर्शी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मार्च महीने में कविता शिबुघ के माध्यम से दीपक तिजोरी ने उनसे “टॉम, डिक एंड हैरी” नामक फिल्म के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव रखा था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए, जिसके तहत प्री-प्रोडक्शन में निवेश दोनों को करना था। समझौते के अनुसार, कलाकारों की व्यवस्था और पुष्टि की जिम्मेदारी दीपक तिजोरी की थी, जबकि प्रोडक्शन से जुड़ी जिम्मेदारियां फौजिया अर्शी को सौंपी गई थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दीपक तिजोरी ने अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारों के फिल्म से जुड़ने की पुष्टि होने का दावा किया था। इन दावों के आधार पर अर्शी ने कई स्टूडियो और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से बातचीत शुरू की।...