l महिला दिवस पर शैलजा भाटिया के कार्यालय का सांसद कुमारी शैलजा ने कराया शुभ प्रवेश गुरुग्राम, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गुरुग्राम के धानकोट स्थित बरात घर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुग्राम महिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव सुश्री सुभाषिनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं और पूरा सभागार खचाखच भरा रहा। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को ध्यान में रखते हुए कई सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच, दंत चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाए गए, जिनका बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। इ...