रघुबीर सिंह राणा लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। मनाली, (हिमाचल प्रदेश) - भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के सिस्सू और अटल टनल, रोहतांग के प्रस्तावित दौरे के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आगामी 29 अप्रैल 2026 को राष्ट्रपति महोदया के दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए गए हैं। उपमंडलाधिकारी (नागरिक), मनाली द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 29 अप्रैल को प्रातः 06:00 बजे के बाद से नए यातायात नियम प्रभावी होंगे। इसके तहत, सभी पर्यटक वाहनों को पालचान से गुलाबा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सुरक्षा कारणों के चलते पालचान से आगे अटल टनल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति के लिए भी विशेष योजना बनाई है। यदि मौसम खराब होने या अन्य किसी अपरिहार्य कारणवश राष्ट्रपति महोदया का कार्यक्रम सासे (SASE) हेलीपैड की ओर परिवर्तित होता है, तो यातायात को वशिष्ठ चौक पर ...