जिला परिषद वार्ड जरड़ भूठी कॉलोनी: भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रकाश चौधरी के पक्ष में शम्शी, बजौरा सहित कई गांवों में सघन जनसंपर्क, मिला भारी जनसमर्थन।
रघुबीर सिंह राणा /लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया। कुल्लू / शम्शी : जिला परिषद वार्ड जरड़ भूठी कॉलोनी से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्री प्रकाश चंद चौधरी (प्रकाश चौधरी) के पक्ष में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शम्शी पंचायत, छयोल, मौहल, जरड़, भूठी कॉलोनी, लोअर कलैहली, बजौरा, लक्कड़ बाजार और पियाशनी गांवों में घर-घर जाकर वोट मांगे गए। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों का अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद देखकर कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी का उत्साह दोगुना नजर आया। हर गांव में जनता ने प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे साफ है कि क्षेत्र में उनके प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। 'कप-प्लेट' निशान पर मांगा सहयोग, नीतियों को पहुंचाया घर-घर अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया और भाजपा की जनहितैषी नीतियों व विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया। इस दौरान मतदाताओं से अपील की गई कि विकास, अटूट विश्वास और मजबूत नेतृत्व के लिए इस बार 'कप-प...