रघुबीर सिंह राणा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया डुगिलुग, कुल्लू । कभी-कभी लोकतंत्र में कुछ चुनाव ऐसे होते हैं जिनका महत्व उनके पद से कहीं बड़ा होता है। डुगिलुग जिला परिषद सदस्य का चुनाव भी कुछ ऐसा ही साबित हुआ है। कागजों में यह जिला परिषद की एक सीट का चुनाव था, लेकिन इसके परिणाम ने कुल्लू जिले की राजनीति में दूर तक सुनाई देने वाली दस्तक दे दी है। राज कुमार ठाकुर की शानदार जीत ने न केवल भाजपा खेमे में उत्साह भर दिया है, बल्कि कांग्रेस के राजनीतिक गणित को भी नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। 10,861 मत हासिल कर राज कुमार ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारा चंद को 2,589 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। यह जीत केवल आंकड़ों की जीत नहीं है। यह उस विश्वास की जीत है जिसे डुगिलुग की जनता ने वर्षों की सेवा, समर्पण और सामाजिक जुड़ाव के आधार पर वोट रूपी आशीर्वाद देकर सम्मानित किया है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि जनता ने राज कुमार ठाकुर को नहीं, बल्कि उनके काम और व्यवहार को जिताया है। राजनीतिक दृष्टि से देखें तो यह परिणाम मनाली विधानसभा से अधिक कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मा...