पुरुषोत्तम शर्मा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया वृन्दावन। श्री राधारानी और ठाकुर श्री बाँके बिहारी की पावन नगरी वृन्दावन इस बार देशभर से आने वाली केसरवानी महिलाओं के आत्मीय मिलन की साक्षी बनेगी। अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महिला सभा द्वारा 19 से 21 अगस्त 2026 तक “राष्ट्रीय सावन सखी सामाजिक मिलन उत्सव” का आयोजन "जय गोपाल भवन, वृन्दावन" में किया जा रहा है।जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रभु दर्शन शामिल रहेगा।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रेम, एकता,सखी-भाव, संस्कार एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को बढावा देना है। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 55 केसरवानी महिलाएँ सहभागी बनेंगी। आयोजन की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती बीना केसरवानी करेंगी तथा उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियाँ संपन्न होंगी। कार्यक्रम के सफल संयोजन की जिम्मेदारी श्रीमती कविता केसरवानी, श्रीमती वन्दना केसरी एवं श्रीमती सुमन गुप्ता को दी गई है।सभी बहनों का सक्रिय सहयोग है। यह आयोजन भक्ति और संस्कृति के साथ-साथ महिला एकता, सामा...