सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओड़िशा में रोजगार की नई राह , 1,326 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

 

लक्ष्मी शर्मा 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

भुवनेश्वर । ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने सोमवार को राजधानी भुवनेश्वर के रेल ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें नियुक्ति मेले-2026 में विभिन्न विभागों में चयनित 1,326 नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए । नियुक्ति समारोह में आवास एवं शहरी विकास, पंचायती राज एवं पेयजल, कृषि, स्वास्थ्य, मत्स्य एवं पशु संसाधन, खेल, कौशल विकास तथा आबकारी समेत विभिन्न विभागों के नवनियुक्त कर्मचारी शामिल हुए । नव नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भ्रष्टाचार से पूरी तरह दूर रहने और समर्पण एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर हैं। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को बधाई दी देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में सफलता का पैमाना पद या अधिकार नहीं, बल्कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हैं ।



मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों से अपील की कि वे आम जनता की समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुनें और उनके समाधान के लिए समयबद्ध तरीके से काम करें । उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनके व्यवहार और कार्यशैली का सीधा प्रभाव लोगों के विश्वास पर पड़ता हैं।

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि ओड़िशा अब रिवर्स माइग्रेशन के दौर से गुजर रहा हैं । राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होने के कारण दूसरे राज्यों में काम करने वाले युवा अब वापस ओडिशा लौट रहे हैं । उन्होंने बताया कि जून 2024 से अब तक राज्य में 45,408 सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैंं ।

उन्होंने कहा कि ओडिशा तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है और ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में राज्य महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । राज्य में 21 लाख करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश से करीब 20 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल में दिल्ली और नोएडा में आयोजित निवेश रोड शो के दौरान 38 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनकी कुल प्रस्तावित निवेश राशि 66,392 करोड़ रुपये है। इससे राज्य में 54 हजार से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना हैं ।

मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि ओडिशा में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन का यह अभियान आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा । इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे ।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव , मंत्री रबी नारायण नायक, डॉ. मुकेश महालिंग और गोकुलानंद मल्लिक भी उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करते हुए ओड़िशा के विकास में योगदान देने का आह्वान किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सनकी युवक ने धारदार हथियार से किया एक बेजुबान गौ वंश की हत्या : गिरफ्तार

  अरबिंद गुप्ता  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  बीजपुर /सोनभद्र.  मामला थाना क्षेत्र बिजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू के टोला पर्वबतवा का है जहां एक युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए बेजुबान गौ वंश के साथ क्रूरता भरी कारनामे को अंजाम दिया है। पुत्र के इस कारनामे से नाराज पिता बिहारी लाल ने पुलिस को तहरीर दे कर बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र रामजियावन जंगल से एक लावारिस बछिया पकड़ कर घर लाया और धारदार हथियार से काट कर शव को ठिकाने लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उनके नेतृत्व में गठित टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौका मुआयना कर जाँच पड़ताल शुरू कर दिए आरोपी की तलाश जारी थी कि इसी दौरान आरोपी रामजियावन मौका देख कहीं भागने की फिराक में चौक चौराहे का चक्कर काट रहा था कि अचानक पुलिस की नजर पड़ गई और सक्रिय पुलिस के जवानों ने बगैर देर किए युवक को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बछिया की हत्या में उपयोग किए गए विभिन्न वस्तुओं को भी छिपा कर रखा था अभियुक्त की निशानदेही पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी और नरकुल की रस्सी भी बरामद कर ली गयी। पुलिस ने...

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  लखनऊ ।परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी हो गया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में 12.30 बजे परीक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए हिन्दी साहित्य के तीन प्रश्नों पर प्रत्येक प्रश्न के लिए एक-एक (यानि कुल तीन-तीन) नंबर सभी अभ्यर्थियों को एक समान रूप से दिया गया है। 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे। इनमें से 146060 (35.66 प्रतिशत) सफल हैं। सामान्य वर्ग के 36614, ओबीसी 84868, एससी 24308 और एसटी के 270 अभ्यर्थी पास हैं। 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : 69000 भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट कोर्स के अनुसार बात की जाए तो डीएलएड (बीटीसी) करने वाले 38610, शिक्षामित्र 8018, बीएड 97368 और अन्य पाठ्यक्रम करने वाले 2064 अभ्यर्थी सफल हैं। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना परिणाम बु...

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...