लक्ष्मी शर्मा
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
राजधानी भुवनेश्वर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी हैं । भुवनेश्वर पुलिस की स्पेशल स्क्वॉड ने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के आसपास स्थित कई पान दुकानों और ठेलों पर अचानक छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गांजा के पैकेट और गांजा मिली सिगरेट बरामद की हैं । कार्रवाई पटिया, जगमरा और आसपास के इलाकों में इंफोसिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई ।
पुलिस को संदेह था कि कुछ पान दुकानें और छोटे स्टॉल सामान्य कारोबार की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैंं । इसी सूचना और संदेह के आधार पर विशेष टीम ने स्निफर डॉग की मदद से कई दुकानों की औचक तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को पान, तंबाकू, च्युइंग गम और पानी की बोतलों जैसी सामान्य सामग्री के बीच गांजा छिपाकर रखा मिला । अधिकारियों के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थों की बिक्री छात्रों और युवाओं के बीच किए जाने की आशंका हैं । शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों में इस तरह के कारोबार से पुलिस की चिंता बढ़ गई हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कई दुकानों और स्टॉलों की खुद तलाशी ली । इस दौरान अलमारियों, डिब्बों और दुकानों के अलग-अलग कोनों में छिपाकर रखे गए गांजा के पैकेट बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राजधानी को नशा-मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं । बड़ी मात्रा में हुई बरामदगी से नशीले पदार्थों की आपूर्ति के पीछे संगठित नेटवर्क की आशंका भी जताई जा रही हैं । जब्त सामग्री के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस आने वाले दिनों में भी ऐसे इलाकों में नियमित छापेमारी और निगरानी जारी रखेगी। साथ ही आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें