खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी पर एफआईआर को राजेश गुप्ता ‘रॉकी’ ने बताया लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास..
प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पालमपुर: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और उत्तराखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता उर्फ रॉकी ने जारी बयान में कहा कि दलित समाज के सम्मान और सामाजिक समानता के सवाल को उठाना यदि अपराध है, तो कांग्रेस इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस घटना पर सवाल उठाए और कार्रवाई की मांग की, उसी मुद्दे पर उनके खिलाफ मामला दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। राजेश गुप्ता उर्फ रॉकी ने कहा कि “देश संविधान से चलता है, जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से नहीं। कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक नागरिक के सम्मान की लड़ाई लड़ी है। यदि किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद उसके कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ किया जाता है, तो ...