सुशील कश्यप
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया
कुमारसैन.नारकंडा में स्थित फ्रूटएक्स मंडी बागवानों की पहली पसंद बनती जा रही है।स्थानीय बागवानों का कहना है कि फ्रूटएक्स मंडी में जहां एक और पैसों की गारंटी है वहीं दूसरी ओर पैसों का तुरंत भुगतान है। जहां यह मंडी किन्नौर,कुल्लू,मण्डी, शिमला आदि के क्षेत्र के लोगों के लिए काफी नजदीक पड़ती है वहीं बागवानो को सेबों के उचित दाम मिलते हैं।डिजिटल मंडी होने के कारण यहां भुगतान तुरंत किया जाता है जिस कारण लोग यहां आना पसंद करते हैं।दिनेश नेगी व रमेश नेगी का कहना है कि इस मंडी का मुख्य उद्देश्य है जहां बागवानों को अच्छी कीमतें प्रदान करना है वही ब तुरंत भुगतान व अन्य सुविधा प्रदान करना भी इस मंडी का मुख्य उद्देश्य है इस मंडी में अब तक लगभग 60 से 70 के लगभग पेटिया खरीदी जा चुकी है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें