मनीष सिंह मोतिहारी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मांगलवार मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बापूधाम महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभकिया। यह महोत्सव 3 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्वी चम्पारण जिले के विकास को नई गति देते हुए लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत से 145 विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व गांधी मैदान में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आमजनों एवं आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान बसेरा के अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि का बासगीत पर्चा प्रदान किया। वहीं, मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट...