सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओबरा एबीवीपी सदस्यों और पदाधिकारियों ने किया ६६वे राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन



राकेश सिंह 

लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया 

ओबरा। ओबरा डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार पर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66 वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस वर्ष नागपुर में 25 व 26 दिसंबर को संपन्न होगा 

जिसके प्रचार प्रसार के लिए देश भर में राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर  विमोचन किया गया 

जिले में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह,  पंकज  के नेतृत्व में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र के मुख्य द्वार  पर राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया गया  इस दौरान सौरभ सिंह पंकज ने कहा कि हर वर्ष देश के किसी राज्य में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाता है !

 यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्य होता है

 जिसमें छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय व सामाजिक चिंतन के विस्तार  पर जोर दिया जाता है

वही  जिला कार्यसमिति सदस्य  अभिषेक अग्रहरी  ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सरकार के सभी  नियमों का पालन करते हुए 200 की संख्या में राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न होगा 

और जिले के प्रत्येक नगर में लाइव प्रसारित किया जाएगा नगर में राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण भारतीय मजदूर संघ कार्यालय ओबरा  पर संपन्न होगा

इस दौरान  शिवम सिन्हा कुमार सौरभ सिंह सूरज मिश्रा अनमोल सेठ मनीष अग्रवाल पवित्र जयसवाल अनीश कुमार पांडे  गौरव  शिखर सोनी ऋषभ राज सुनीता सोनाली मिश्रा अर्पित केसरी विशाल पटेल पवित्र जयसवाल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे..

टिप्पणियाँ