सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में AISECT संस्था ने बच्चों को कराया औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण।

 

नित्यानंद,

लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया,



ओबरा,सोनभद्र: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा ,सोनभद्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ "समग्र शिक्षा"द्वारा संचालित केंद्रपुरोनिधानित  रिवाइज्ड व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत इस योजना की कार्यदायी संस्था AISECT द्वारा विद्यालय में ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड में नामांकित कक्षा 9 के बच्चों को SBS मेकअप स्टूडियो में ले जाकर बच्चों को ब्यूटी पार्लर और इसके व्यापक क्षेत्र के बारे में बताया गया। मेकअप स्टूडियो की संचालक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट  आरती वाजपेयी ने बच्चों को सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी हुई अनेक विधियों और विभिन्न प्रकार के प्रयोग होने वाली नई तकनीक के बारे में बताया। बच्चों ने गहनता से इस क्षेत्र से जुड़ी हुई तमाम चीज़ों के बारे में जानकारी ली।यह शैक्षणिक भ्रमण उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद लखनऊ और समग्र शिक्षा अभियान लखनऊ के साथ AISECT संस्था के वोकेशनल कोऑर्डिनेटर श्री सुरेंद्र कुमार यादव की देखरेख में किया गया।यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित रोजगारोन्मुख योजना है जिसमें सभी विद्यार्थी व्यावसायिकता से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते हैं।ब्यूटी एंड वैलनेस की व्यावसायिक शिक्षिका श्रीमती प्रीति प्रजापति ने अन्य शिक्षिका श्रीमती पूनम के साथ इसे सम्पन्न कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ भावना शुक्ला ने इस शैक्षणिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है जिससे उनका उत्साह बढ़ता है और इससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।

12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को डीसीपी विनीत कुमार की टोली के ‘अभिमन्यु’ एसआई राकेश वशिष्ठ ने किया ध्वस्त

पांच राज्यों तक चला दिल्ली पुलिस का अंतरराज्यीय अभियान, गुड्डू बादशाह हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  नई दिल्ली।  दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने करीब 12 हजार किलोमीटर तक फैले साजिश के चक्रव्यूह को भेदते हुए मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू बादशाह हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार, आईपीएस के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात एसआई राकेश वशिष्ठ ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली से तमिलनाडु तक फैली जांच की बिखरी कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लगातार ठिकाने बदले और इंटरनेट एवं हॉटस्पॉट आधारित संचार का सहारा लिया। इसके बावजूद एसआई राकेश वशिष्ठ और उनकी टीम तकनीकी निगरानी तथा जमीनी सूचनाओं के सहारे उनका पीछा करती रही। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु में चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 12 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। 28 जुलाई को हु...