सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनाली को इसी वर्ष मिलेगा 13.6 करोड़ का नया सबस्टेशन : भुवनेश्वर गौड़।

  रघुबीर सिंह राणा  लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली में  सब स्टेशन का कार्य आरंभ हो चुका है। इसी वर्ष  सब स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 13.6 करोड़ की लागत से यह  सब स्टेशन बनकर तैयार होगा। गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहयोग व आशीर्वाद से मनाली विधानसभा क्षेत्र का विकास हो रह है। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन व्यवसाय की समस्या को गम्भीरता से लिया  गया है। गौड ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से मनाली को विकसित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। मनाली को एलाइन दुहांगन परियोजना से सीधे  बिजली मिल रही है जिस कारण होटल वालों की समस्या लगभग खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि बहुत से कार्य  पाईप लाईन में है जिन्हें जल्द से जल्द धरातल पर उतारकर मनाली वासियों सहित होटलियरों और पर्यटन व्यवसायियों को लाभ दिया जायेगा लिए प्रदेश सरकार हरदम प्रदेश कि तरक्की व खुशहाली के लिए वचनवद है।