वीरेन्द्र सिंह को जनता ने सौंपी प्रथम उपप्रधान की कमान। नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के सभी निर्वाचित सदस्य करेंगे मिलकर विकास का काम। परस राम भारती लोकल न्यूज ऑफ इंडिया तीर्थन घाटी,गुशैनी बंजार ।जिला कुल्लू उपमण्डल बंजार की तीर्थन घाटी में दुसरे चरण के चुनावों में नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के लोगों ने इस बार प्रधान पद के लिए पुष्पा देवी को अपना जनाधार दिया है। हाल ही में नोहण्डा से अलग होकर नई बनी इस ग्राम पंचायत में पुष्पा देवी को प्रथम महिला प्रधान बनने का मौका मिला है। नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के पहले चुनाव में प्रधान पद महिला उमीदवार के लिए आरक्षित था। इस चुनाव में ग्राम पंचायत पेखड़ी पंचायत से प्रधान पद के लिए पुष्पा देवी, उपप्रधान वीरेन्द्र सिंह, बार्ड पंच लता देवी, रिम्पी देवी, शारदा देवी, नवल किशोर और प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए हैं। नवगठित ग्राम पंचायत पेखड़ी के पहले चुनाव में इस बार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। प्रधान पद के लिए यहां से चार महिला प्रत्याशी मैदान में थी। इस कड़े मुकाबले में पुष्पा देवी को 298, नीलमा देवी को 224, कांता ठाकुर को 215 और नरेशा देवी को