सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15  दिसम्बर तक रात आठ बजे से सुबह छः बजे तक का कर्फ्यू लागू , रविवार को बंद रहेंगे बाजार और व्यापारिक संस्थान 

15  दिसम्बर तक रात आठ बजे से सुबह छः बजे तक का कर्फ्यू लागू , रविवार को बंद रहेंगे बाजार और व्यापारिक संस्थान 


 



गौरव सूद 


लोकल न्यूज  इंडिया 


धर्मशाला।  जिला उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया है कि जिला में 15 दिसंबर, 2020 तक रात्रि 8 बजे से प्रातः 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा और रविवार को दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान छूट प्राप्त श्रेणी के लोगों के अलावा कोई भी व्यक्ति या वाहन आवाजाही नहीं कर पाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग एवं जिला के मेजर सड़कों पर चलने वाले ढाबों को संबंधित एसडीएम से अनुमति लेने के उपरांत कार्य करने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि समारोहों में धाम के आयोजन के लिये केवल बायो डिग्रेडेवल डिस्पोजेबल प्लेट्स और गलासों का ही उपयोग करना होगा और इस प्रकार के आयोजनों के लिये पहले सम्बन्धित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में इस प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों के लिये मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत या अधिकतम 200 लोग ही एकत्र हो पाएंगे। ऐसे आयोजनों में सभी लोगों को व्यक्तिगत दूरी के पालन के साथ ही मास्क पहनना होगा। इसके साथ ही ऐसे आयोजनों में सैनेटाईजर और थर्मल स्कैनिंग का भी प्रबंधन करना आवश्यक होगा। उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा बंद जगहों में स्थान के 50 प्रतिशत या अधिकतम 100 लोग ही एकत्र हो सकेंगे।उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस व मालवाहक वाहनों, सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, निजी अस्पतालों, दवा एवं स्वास्थ्य उपकरण निर्माण संस्थानों, खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, आपातकालीन स्थिति में अस्पताल जाने वाले मरीजों, पेट्रोल पंपों और उनके परिवहन में लगे वाहनों, पुलिस, सेना व सुरक्षा बलों, ऑनसाईट निर्माण कार्य करने वालों, विद्युत, पेयजल और नगर निकायों के कर्मियों, आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मियों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों और समाचार पत्रों की सप्लाई से जुड़े वाहनों, परिवहन वाहनों, दूरसंचार आप्रेटरों, एफसीआई और राज्य खाद्य वितरण डिपो के लोडिंग व अनलोडिंग कार्य करने वालों, एटीएम, शव वाहनों व अंतिम संस्कार से संबंधित कार्यों के लिए इन आदेशों से छूट होगी। उपायुक्त ने कहा कि आदेशों की उल्लंघन करने वालों पर हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट, 2007 की धारा 111 और 114 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 के तहत कारवाई की जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रोहित–त्रिशला : कोसी तट, हिमालय की पवित्र वेदी और वैदिक परिणय

  प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गर्जिया, ढिकुली. उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र में कोसी नदी के शांत तट पर डॉ. रोहित कटारिया और डॉ. त्रिशला परिहार का विवाह प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के संतुलित संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। हिमालय की हरित शृंखलाओं की पृष्ठभूमि और कोसी के निरंतर प्रवाह के बीच आयोजित यह डेस्टिनेशन वेडिंग अपने वैदिक स्वरूप और सादगीपूर्ण आयोजन के कारण विशेष रहा। डॉ. त्रिशला परिहार स्वर्गीय श्रीमती पी.के. देवी एवं श्री रामाधार सिंह की पौत्री तथा श्रीमती सीमा सिंह और प्रो. अनिल कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की है और वर्तमान में एचआईएमएसआर, दिल्ली से एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) की पढ़ाई कर रही हैं। डॉ. रोहित कटारिया स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं श्री दौलत राम के पौत्र तथा श्रीमती मुकेश लता और श्री रमेश कटारिया, गुरुग्राम के सुपुत्र हैं। उन्होंने वीएमएमसी से एमबीबीएस और एमडी (रेडियोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है तथा एम्स ऋषिकेश से इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में पीजीडी किया है। विवाह समारोह कोसी नदी के तट पर स्थित कॉर्बेट ह...

39 साल की सरकारी सेवा के बाद अब वैश्विक मंच पर डॉ. गोपाल पाटील!

  66 वर्ष की उम्र में मानवाधिकारों की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस ने बनाया एशिया का डिप्लोमैट और अंतरराष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सलाहकार न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का दौरा, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के बीच मानवाधिकारों की आवाज उठाई, मोहन भागवत के कार्यक्रम में भी हुए शामिल डॉ विजय शुक्ल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया पुणे/नई दिल्ली।  जिंदगी की असली पहचान इस बात से नहीं होती कि किसी व्यक्ति ने कितने वर्षों तक किस पद पर काम किया, बल्कि इस बात से होती है कि अपने अनुभव, ज्ञान और सामर्थ्य को उसने समाज के लिए कितना उपयोगी बनाया। महाराष्ट्र के पुणे निवासी विद्यावाचस्पति डॉ. भाऊ उर्फ गोपाल राधाबाई किशनराव पाटील की जीवनयात्रा इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है। भारत संचार निगम लिमिटेड में 39 वर्षों तक सेवाएं देने और उप महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 66 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के क्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभाली है। नीदरलैंड के हेग स्थित ग्लोबल ह्यूमन राइट्स डिफेंस (जीएचआरडी) ने उन्हें एशिया के लिए डिप्लोमैट और अं...

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार

बंधी मे नहाते चपकी के तीन बच्चो की मौत शैलेश कुमार लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया बभनी / सोनभद्र ।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी मे बन्धी मे नहाते समय पानी मे डुबने से तीन बच्चो की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक कल दोपहर में लगभग दो बजे अपने घर चपकी से महुआ बीनने जंगल मे बंधी के पास आये थे बंधी में तीनों नहाते समय डूब गए। घर वाले शाम को 7बजे खोजते हुए महुए के पास आये तो बंधी के किनारे कपड़ा मिला जिसके आधार पर बंधी में तलाशा गया । तीनो बच्चो के शव बंधी से निकलवा लिये गए है जिनके नाम पता क्रमशः 1 अमन बियार पुत्र रामबदन उम्र 8 वर्ष 2 अमरेश चंद्र पुत्र रामबदन उम्र 6 वर्ष 3 सोनू बियार पुत्र नन्दलाल उम्र 7 वर्ष निवासीगण ग्राम चपकी  शक्ति डांड थाना बभनी जनपद सोनभद्र  सूचना पर मौके पहुची बभनी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई है।